Redmi आज भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर रहा है। इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रगन प्रोसेसर जैसे खास फीचर्स मिल सकते हैं।
-1788407147283_m.webp)
7,900 mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi आज यानी 3 सितंबर को इंडियन मार्केट में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Redmi 17 5G के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जहां फोन की कीमत, सभी वेरिएंट्स और उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स दी जाएंगी। हालांकि लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ सबसे खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है।
Redmi 17 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। साथ ही फोन में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। ऐसे में ये स्मार्टफोन बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने और लंबे टाइम तक फोन यूज करने वाले यूजर्स को शानदार ऑप्शन हो सकता है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलने की भी बात कही जा रही है। इसका मतलब है कि इसकी बड़ी बैटरी जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज कर देगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi 17 5G में स्नैपड्रगन 4-सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। डिवाइस को एक नए Eternal Orange कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है, जिसमें वीगन लेदर फिनिश देखने को मिल सकती है।
Redmi 17 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट के बाद ही क्लियर होगी। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले की जगह LCD डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
Redmi के इस नए डिवाइस के लिए अमेजन और mi.com पर Notify Me पेज पहले से लाइव हैं। लॉन्च के बाद फोन की सेल और डिलीवरी डेट से जुड़ी डिटेल्स भी यहीं सामने आ जाएगी। वहीं, फोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।