- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Hiring Market Is Mixed... Consulting And Finance Sectors Dominate, With Average Salaries Falling 7.8%.
आईआईएम इंदौर:हायरिंग मार्केट में मिलाजुला रुख... कंसल्टिंग और फाइनेंस सेक्टर का रहा दबदबा, एवरेज पैकेज में 7.8% की गिरावट
इंदौर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दुनियाभर में हायरिंग मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच आईआईएम इंदौर के फाइनल प्लेसमेंट में इस साल मिला-जुला रुख देखने को मिला है। संस्थान ने 2024-26 बैच की फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की है। इस बार हाईएस्ट पैकेज 82.5 लाख रुपए मिला है। यह पिछले साल (2023-25 बैच) के सबसे ज्यादा पैकेज (70 लाख रुपए) से 17.9 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनियों की भागीदारी के लिहाज से भी यह साल पिछले बेहतर रहा।
इस साल कैंपस में 240 से ज्यादा कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें 70 से अधिक नई कंपनियां (फर्स्ट-टाइम रिक्रूटर्स) रहीं। जबकि पिछले साल 225 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 50 नई कंपनियां थीं।
इधर, एवरेज पैकेज पिछले साल के 29.57 लाख रुपए से गिरकर इस बार 27.27 लाख रुपए पर आ गया है। मीडियन पैकेज भी 27 लाख से घटकर 25 लाख रुपए रह गया है।
कंसल्टिंग और फाइनेंस में उछाल प्लेसमेंट में कंसल्टिंग सेक्टर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 41% रही, जो पिछले साल 35.4% थी। इस सेक्टर में एक्सेंचर, बीसीजी, डेलॉयट, केपीएमजी और पीडब्ल्यूसी जैसी दिग्गज कंपनियों ने जॉब ऑफर किए हैं। फाइनेंस सेक्टर में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले साल यह 14.5% था। जो इस बार बढ़कर 20% हो गया है। इसमें नोमुरा, बीएनवाई, गोल्डमैन सैक्स और जेपी मॉर्गन चेस जैसे बड़े नाम शामिल रहे।
सेल्स और मार्केटिंग में गिरावट सेल्स एंड मार्केटिंग डोमेन में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल जहां 26.5% छात्रों को मार्केटिंग में जॉब मिली थी। इस साल यह आंकड़ा गिरकर ठीक आधा, यानी 13% रह गया है। कॉर्पोरेट जगत में ऑपरेशन्स की स्थिर मांग के चलते जनरल मैनेजमेंट व एचआर सेक्टर में 15% पासआउट छात्रों को मौका मिला है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 13.2% था। टेक हायरिंग में मामूली बढ़त के साथ 11% छात्रों को जॉब मिली है। जो पिछले साल 10.4% थी।
IIT में 10 छात्रों को मिला था 1.59 करोड़ का पैकेज इस साल जून में आईआईटी इंदौर ने भी प्लेसमेंट में रिकॉर्ड कायम किया था। 10 छात्रों को एआई और डेटा एनालिटिक्स सेक्टर में काम करने के लिए 1.59 करोड़ रुपए के पैकेज मिले थे। एक अन्य छात्र को फाइनेंशियल एडवाइजरी कंपनी ने 1.03 करोड़ का ऑफर दिया था।
.