July 21, 2026

Dusky Skin Fashion Tips: डस्की स्किन पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये 7 रंग, शॉपिंग से पहले जरूर जान लें

Dusky Skin Fashion Tips: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने मॉल या फिर ऑनलाइन कोई बहुत ही प्यारी सी ड्रेस देखी हो, लेकिन उसे यह सोचकर छोड़ दिया कि 'यार ये रंग मुझपर सूट करेगा भी कि नहीं?'. अगर आपका जवाब हां है, तो सबसे पहले आपको इस सोच को अपने दिमाग से निकाल देने की जरूरत है. डस्की स्किन टोन यानी कि सांवली स्किन की भी अपनी एक अलग खूबसूरती, क्लास और चार्म होता है. अगर आप अपने आसपास देखेंगे, तो आपको यह समझ में आने लगेगा कि फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, कई डस्की स्किन टोन वालों ने अपना जलवा बिखेरा है. अगर आपकी स्किन टोन सांवली है, तो आपको यह भी समझना होगा कि जो असली खेल है वह आपकी स्किन टोन का नहीं, बल्कि एक सही कलर कॉम्बिनेशन का है. अगर आप गलत शेड के कपड़े पहनते हैं तो आपका लुक फीका पड़ सकता है, लेकिन जब आप सही रंग के कपड़े पहन लेते हैं तो आपका चेहरा पलभर में ही निखर उठता है. अगर आपकी स्किन टोन सांवली है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको 7 ऐसे रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन टोन पर सबसे ज्यादा बेस्ट लगेंगे. जब आप इन रंगों के कपड़े पहनेंगे तो सभी की नजरें आप पर होंगी और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी कई गुना तक बढ़ जाएगा.

fashion tips for dusky skin
fashion tips for dusky skin

सांवली स्किन पर बहुत ही प्यारा लगता है रॉयल ब्लू

रॉयल ब्लू एक ऐसा डीप और शाइनी ब्लू रंग है, जो सांवली स्किन पर बहुत ही ज्यादा प्यारा और रॉयल लगता है. यह रंग सांवली त्वचा के साथ एक बहुत ही खूबसूरत और बैलेंस कॉम्बिनेशन यानी कि कॉन्ट्रास्ट बनाता है, जिससे चेहरा अलग से ही निखर कर आता है. अगर आप किसी शादी, पार्टी, रिसेप्शन या फिर स्पेशल मौके पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए कपड़े तलाश रहे हैं, तो बिना झिझक रॉयल ब्लू कलर की साड़ी, अनारकली सूट, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस या गाउन चुन सकते हैं. यह रंग आपके पूरे लुक को तुरंत एक रिच, क्लासी और एलिगेंट टच दे सकता है.

ये भी पढ़ें: पियर, एप्पल या ऑवरग्लास? जानें आपकी बॉडी शेप पर कौन से कपड़े लगेंगे सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश

सांवली स्किन टोन के लिए ही बना है मस्टर्ड येलो

अक्सर ऐसा होता है कि जिन लोगों की स्किन टोन सांवली होती है, वे पीले रंग के कपड़े पहनने से कतराते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि यह रंग उनपर अच्छा ही नहीं लगेगा. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो बता दें कि सरसों जैसा पीला यानी मस्टर्ड येलो कलर असल में सांवली स्किन टोन वालों के लिए ही बना है. जब आप आंखों में चुभने वाले ब्राइट पीले रंग की जगह पर मस्टर्ड या फिर डीप येलो कलर के कपड़े पहनते हैं, तो यह आपकी स्किन के नेचुरल वॉर्म टोन को उभारने में मदद करता है. अगर हल्दी का फंक्शन हो, पूजा-पाठ हो या फिर दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग करनी हो, तो मस्टर्ड कलर का कुर्ता या टॉप एक परफेक्ट और ट्रेंडी चॉइस बन सकता है.

खूबसूरत और सोबर दिखना है तो एमराल्ड ग्रीन

डीप ग्रीन यानी कि एमराल्ड ग्रीन एक ऐसा क्लासिक रंग है, जो आपकी सांवली स्किन पर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और सोबर लगता है. यह रंग बहुत ज्यादा चमकीला या भड़काऊ नहीं होता, इसलिए यह डस्की स्किन के साथ बहुत ही आसानी से सेट हो जाता है. इस रंग के वेस्टर्न गाउन, शॉर्ट ड्रेसेस या फिर इंडियन एथनिक कुर्ते आप पर बेहद जंचेंगे. अगर आप इसके साथ लाइट गोल्डन या कॉपर फिनिश वाली ज्वेलरी पहनें, तो आपका लुक सिंपल से सीधा प्रीमियम और रॉयल लगने लगेगा.

ये भी पढ़ें: कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें

जादू की तरह काम करते हैं वाइन रेड या मैरून

अगर आपको लाल रंग पहनना अच्छा लगता है, लेकिन सांवली स्किन टोन की वजह से आप इसे नहीं पहन पा रहे हैं, तो आपको टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आप बहुत ही ज्यादा चटक या फिर टमाटर जैसे लाल रंग की जगह पर अपने लिए वाइन रेड, बर्गंडी या फिर मैरून शेड्स चुन सकते हैं. ये डार्क और रिच कलर्स सांवली स्किन टोन पर किसी जादू की तरह काम करते हैं. अगर आपको रात के समय किसी पार्टी, कॉकटेल इवेंट या शादी के फंक्शन में जाना है, तो इसके लिए वाइन कलर की साड़ी या इवनिंग ड्रेस चुन सकते हैं. ये कलर्स आपको एक बेहद ही बोल्ड, कॉन्फिडेंट और स्टनिंग लुक देने का काम करते हैं. इस रंग को पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग नजर आएंगे.

सांवली स्किन को फ्रेश और वॉर्म लुक देते हैं पीच और कोरल

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें डार्क कलर्स की जगह पर लाइट, सॉफ्ट और शांत रंग पहनना ज्यादा अच्छा लगता है, तो पीच यानी कि लाइट ऑरेंज और पिंक का मिक्स और कोरल शेड्स आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस हैं. ये पेस्टल और सॉफ्ट कलर्स सांवली स्किन को एक बहुत ही फ्रेश, नेचुरल और वॉर्म लुक देते हैं. खासतौर पर गर्मियों के मौसम में या दिन के किसी भी फंक्शन में पीच कलर का सूट, साड़ी या हल्की ड्रेस पहनकर आप बेहद सिंपल, सोबर और अट्रैक्टिव दिख सकते हैं.

एलिगेंट लुक पाने के लिए चुनें ऑफ-व्हाइट या क्रीम

लंबे समय से यह मिथ फैला हुआ है कि सांवले स्किन टोन वालों पर सफेद रंग के कपड़े सूट नहीं करते हैं. अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं, तो अब आपको अपनी सोच बदल लेनी चाहिए. सच्चाई यह है कि सांवली स्किन टोन पर सफेद रंग का कॉम्बिनेशन बहुत ही गॉर्जियस और एलिगेंट लगता है. अगर आप एकदम प्योर या स्नो व्हाइट की जगह पर ऑफ-व्हाइट, क्रीम, बटर येलो या आइवरी शेड चुनते हैं, तो यह आपको बहुत ही क्लीन और रॉयल लुक देगा. इसके अलावा, एक सिंपल ऑफ-व्हाइट चिकनकारी कुर्ता या साड़ी सांवली स्किन टोन पर पहनते ही चेहरे की चमक दोगुनी हो जाती है.

नई एनर्जी और फ्रेशनेस के लिए मैजेंटा या डार्क पिंक

अगर गुलाबी रंग आपका ऑल टाइम फेवरेट है, लेकिन सांवली स्किन टोन की वजह से आप इसे पहनने से बचते हैं, तो अब आपको इसे मैजेंटा, रानी पिंक या डार्क पिंक से रिप्लेस कर देना चाहिए. बहुत ही लाइट या फिर बेबी पिंक की जगह पर जब आप इन रंगों के कपड़े पहनते हैं, तो ये आप पर बहुत ही सुंदर लगते हैं. ये ब्राइट और वाइब्रेंट रंग आपके पूरे लुक में एक नई एनर्जी, फ्रेशनेस और ग्लो जोड़ देते हैं.

ये भी पढ़ें: ये 5 कलर कॉम्बिनेशन पहनेंगे तो हर जगह होगी आपकी तारीफ, लड़कियां भी नहीं हटा पाएंगी आपसे नजर