Sep 01, 2026 05:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

ईको देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। इस यूटिलिटी व्हीकल को 5-सीट, 6-सीट वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,20,600 रुपए है। इतना ही नहीं, इसे पेट्रोल के साथ CNG वैरिएंट में भी खरीदा जा सकता है। इसे कमर्शियल सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है।

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार
केवल
₹6,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अगस्त 2026 सेल्स का डाटा रिलीज कर दिया है। कंपनी ने बीते महीने कुल 2,19,220 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 की 1,80,683 यूनिट से 21.3% ज्यादा है। इस कुल बिक्री में 1,80,078 यूनिट की घरेलू बिक्री, अन्य ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को बेची गई 5,298 यूनिट और 33,844 यूनिट का एक्सपोर्ट शामिल था। कंपनी के लिए अलग-अलग सेगमेंट में कई कारों का दबदबा देखने को मिला। इसमें वैन सेगमेंट में मारुति ईको नंबर-1 रही। पिछले महीने इसकी 10,785 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2026 में 11,961 यूनिट बिकी थीं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 6.73 - 9.99 लाख
₹ 7.79 - 15.04 लाख
₹ 7.4 - 14.4 लाख
₹ 7.41 - 14.47 लाख
ईको देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है। इस यूटिलिटी व्हीकल को 5-सीट, 6-सीट वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,20,600 रुपए है। इतना ही नहीं, इसे पेट्रोल के साथ CNG वैरिएंट में भी खरीदा जा सकता है। इसे कमर्शियल सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल 2026 के पहले हाफ यानी H1 (जनवरी से जून) में इसके पेट्रोल वैरिएंट को 35,349 ग्राहक मिले।
| मारुति सुजुकी ईको की नई एक्स-शोरूम कीमतें | ||||
|---|---|---|---|---|
| 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल | ||||
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
| Tour V STD 5S | Rs. 5,18,100 | Rs. 5,20,600 | Rs. 2,500 | 0.48% |
| STD (O) 5S | Rs. 5,20,900 | Rs. 5,23,400 | Rs. 2,500 | 0.48% |
| Cargo | Rs. 5,38,800 | Rs. 5,41,300 | Rs. 2,500 | 0.46% |
| Tour V STD 6S | Rs. 5,45,600 | Rs. 5,48,100 | Rs. 2,500 | 0.46% |
| STD (O) 6S | Rs. 5,47,400 | Rs. 5,49,900 | Rs. 2,500 | 0.46% |
| Tour V 5S AC | Rs. 5,51,100 | Rs. 5,53,600 | Rs. 2,500 | 0.45% |
| 5S AC | Rs. 5,53,800 | Rs. 5,56,300 | Rs. 2,500 | 0.45% |
| Ambulance Shell | Rs. 6,37,100 | Rs. 6,39,600 | Rs. 2,500 | 0.39% |
| Ambulance | Rs. 8,01,500 | Rs. 8,04,000 | Rs. 2,500 | 0.31% |
| 1.2-लीटर CNG मैनुअल | ||||
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | चेंज % |
| Cargo | Rs. 6,20,800 | Rs. 6,25,800 | Rs. 5,000 | 0.81% |
| Tour V 5S AC | Rs. 6,33,100 | Rs. 6,38,100 | Rs. 5,000 | 0.79% |
| 5S AC | Rs. 6,35,800 | Rs. 6,40,800 | Rs. 5,000 | 0.79% |
| Cargo AC | Rs. 6,60,500 | Rs. 6,65,500 | Rs. 5,000 | 0.76% |
मारुति ईको के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति ईको में K सीरीज 1.2-लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 PS का पावर और 104.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। जबकि CNG से घटकर 71.65 PS और 95 Nm का अधिकतम टॉर्क हो जाता है। टूर वैरिएंट के लिए कंपनी का दावा है कि गैसोलीन ट्रिम के लिए 20.2 km/l और CNG के लिए 27.05 km/kg है। वहीं, पैसेंजर ट्रिम के लिए पेट्रोल के लिए माइलेज 19.7 km/l और CNG के लिए 26.78 km/kg तक कम हो जाता है।
ईको में 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो सेफ्टी से जुड़े सभी मौजूदा और कुछ आने वाले नियमों को पूरा करती है। इनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग शामिल हैं। ईको को अब एक नया स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। दोनों यूनिट कंपनी ने अपनी एस-प्रेसो और सेलेरियो से ली हैं। पुराने स्लाइडिंग AC कंट्रोल को भी नई रोटरी यूनिट से बदल दिया गया है।
इसे 4 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। जिसमें 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस बॉडी स्टाइल शामिल हैं। ईको के डायमेंशन की बात करें तो ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,825mm है। एम्बुलेंस वर्जन की ऊंचाई 1,930mm है। इस कार के वैन सेगमेंट के चलते स्कूल वैन, हॉस्पिटल और कमर्शियली पैसेंजर लाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंHindi Newsऑटो न्यूज़देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, अगस्त में चुपके से 11961 लोगों ने खरीद डाला
See Less
