केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को एक और नया जिला मिल गया है. नए जिले के ऐलान के साथ ही लद्दाख में अब कुल 8 जिले हो गए हैं. लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने आज शुक्रवार को ‘सांकू’ (Sankoo) को एक नए जिले के रूप में बनाने की अधिसूचना जारी की है. इस नए जिले का मुख्यालय सांकू में ही बनाया गया है.
राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नया जिला ‘जम्मू और कश्मीर भूमि राजस्व अधिनियम, 1996’ (Jammu and Kashmir Land Revenue Act, 1996) की धारा 5 के तहत, 16 अक्टूबर 2026 की S.O. 284 के जरिए बनाया गया है. जम्मू-कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के समय लद्दाख में 2 जिले थे. फिर अप्रैल में इसमें 7 नए जिले जोड़े गए थे.
सांकू जिले में चार तहसील शामिल
जारी अधिसूचना में यह भी बताया गया कि नए सांकू जिले में चार तहसील बनाई गई है जिसमें सांकू के अलावा जीएम पोर (GM Pore), टीएसजी (TSG) और ताइसुरू (Taisuru) तथा उनसे जुड़े राजस्व गांव शामिल होंगे.
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि नए जिले के बनाने के साथ ही कारगिल जिले के अधिकार क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है. जिन तहसीलों और राजस्व गांवों को अब सांकू जिले में शामिल किया गया है, उन्हें कारगिल जिले से हटा दिया गया है.
अप्रैल में लद्दाख में जुड़े 5 नए जिले
इससे पहले अप्रैल में लद्दाख में जिलों का विस्तार किया गया था. 27 अप्रैल को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश में 5 नए जिले बनाए जाने की अधिसूचना को अपनी मंजूरी दे दी. नुब्रा (Nubra), शाम (Sham), चांगथांग (Changthang), जंस्कार (Zanskar) और द्रास (Drass) को नया जिला बनाया गया. इस फैसले के केंद्र शासित प्रदेश में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई थी. अब यहां पर एक और जिले के बनाए जाने से जिलों की संख्या 8 हो गई है.
लद्दाख प्रशासन ने जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने और प्रशासन के विकेंद्रीकरण के मकसद से 7 नए जिले बनाए जाने गए. तब उपराज्यपाल सक्सेना ने ‘X’ पर अपने पोस्ट में कहा था, “लद्दाख के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है. मैंने लद्दाख में 5 नए जिले बनाने की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे यहां के लोगों की आकांक्षाओं और लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है. लद्दाख में अब पहले के 2 जिलों की जगह कुल 7 जिले हो गए हैं. यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित और समृद्ध लद्दाख’ के विजन के अनुरूप है.”
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More