15

Image Credit : Pinterest
हर साड़ी के साथ अलग-अलग तरह के ब्लाउज सिलवाना टाइम टेकिंग होने के साथ जेब पर बोझ भी डालता है। अगर टेलर भैया ब्लाउज खराब कर दें तो और परेशानी। ऐसे में पैसे भी गए और मनपसंदीदा डिजाइन भी नहीं मिली। ऐसी स्थिति से बचने और कम समय में स्टाइलिश डीवा दिखने के लिए वॉर्डरोब में शामिल करें सिंपल बट एलीगेंट लुक देने वाली कॉटन अंगरखा ब्लाउज डिजाइन्स, जो न केवल परफेक्ट फिटिंग देंगे, बल्कि हर तरह के अटायर पर आसानी से मैच भी कर जाएंगे। इन्हें शादी-पार्टी से ऑफिस तक में पहना जा सकता है। फोटो गैलरी में देखें, ऐसे ही 7 डिजाइन जो काम आसान करेंगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit : Pinterest
कलमकारी ब्लाउज डिजाइन
अंगरखा वर्क और कलमकारी ब्लाउज डिजाइन की नजाकत हर मौके पर शानदार लगती है। इसमें बेसिक वर्क की बजाय कंट्रास्ट पीस को हाइलाईट किया गया है, जो पाइपिंग वर्क पर और भी कमाल लग रहा है। इसे सिल्क साड़ी के साथ पहना जा सकता है। साथ में, लॉन्ग हैवी झुमके लुक इन्हेंस करेंगे।
राउंड नेक अंगरखा
यह डिजाइन को हाई राउंड नेक अंगरखा भी कह जाता है। बेसिक वर्क से हटकर फुल नेकलाइन और गोटा पट्टी वर्क कमाल लगती है। आप ऐसे पैटर्न बनवाने के साथ ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इसमें बड़े झुमके और नेकलेस संग मॉडर्न लुक पा सकती हैं।
वी नेक अंगरखा डिजाइन
यह पीस उन महिलाओं के लिए हैं, जिसे ज्यादा तामझाम की बजाय सिंपल और सोबर लुक पसंद आता है। इसमें सॉलिड फैब्रिक पर रैप-अराउंड डिजाइन दी गई है, साथ में टेसल्स और मोती लुक कंप्लीट कर रहे हैं। आप इसे हैवी स्टेटमेंट रिंग और लॉन्ग झुमकों संग एलिगेंट-क्लासिक बनाएं।
35
Image Credit : Pinterest
45
Image Credit : Pinterest
ब्लॉक प्रिंट अंगरखा ब्लाउज
यह बहुत खूबसूरत अंगरखा ब्लाउज है जो ब्लॉक प्रिंटेड मैरून वर्क पर आता है। इसकी पारंपरिक रैप अराउंड शैली और भी खूबसूरत लगती है। इसे बिना हिचक हर मौके पर पहना जा सकता है। साथ में, वी नेक लाइन, स्लीव्स लुक कंप्लीट कर रही है। अगर आप फैशन का तड़का लगाना चाहती हैं तो इसे चंदेरी सिल्क, माहेश्वरी साड़ी या फिर प्योर कॉटन प्लेन साड़ी पहन सकती हैं।
ये भी पढे़ं- हर कदम पर झलकेगा नूर, पहनें नजरबंद मोती पायल
55
Image Credit : Pinterest
लेस वर्क साटन अंगरखा ब्लाउज
वी नेक लेस वर्क साटन अंगरखा ब्लाउज पारंपरिक डिजाइन संग आता है। जहां नेकलाइन के बॉर्डर पर सिल्वर लेस वर्क है। जबकि कमर पर बांधने की सुंदर लटकन दी गई है। इसे आप स्कर्ट या फिर साड़ी संग स्टाइल कर क्लासिक और एलीगेंट लुक पा सकती हैं।
गोटा पट्टी ब्लाउज अंगरखा डिजाइन
ज्यादा डीप गला न देते हुए राउंड नेकलाइन पर यह ब्लाउज भी प्यारा है, जो ओवरलैप कट वर्क पर आता है। इसके ओवरलैप बॉर्डर पर बारीक गोटा-जरी का काम है और कंधों के पास बंद करने के लिए पोटली बटन लगे हैं। जबकि निचला हिस्सा कर्व्ड शेप में हैं जो कमर को अच्छा शेप देगा।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.