September 23, 2026

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ट्रम्प की ईरान को धमकी- समझौता करो वरना तबाह कर देंगे; हारते-हारते बची टीम इंडिया; यूपी के स्कूल में 7 साल की छात्रा की मौत - Uttar Pradesh News

.

कल की बड़ी खबर डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर है, उन्होंने फिर से ईरान को तबाह करने की धमकी दी। दूसरी खबर टीम इंडिया के जापान से हारते-हारते बचने की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि IIT हॉस्टल में सुसाइड रोकने के क्या इंतजाम किए जा रहे हैं।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर पीएमओ में शुरू होगा।

2. UNGA में जनरल डिबेट का दूसरा दिन। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान का भाषण होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें...

1. ट्रम्प की ईरान को धमकी- समझौता करो, वरना तबाह कर देंगे; UN से आर्थिक नाकेबंदी करने की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। उन्होंने ईरान को खत्म करने की सीधी धमकी दी। ट्रम्प ने कहा, मेरे सामने एक बड़ा फैसला है। अमेरिका के पास दो रास्ते हैं- ईरान के साथ समझौता करना या उसे खत्म कर देना।

ट्रम्प बोले- उन्होंने शांति कायम की: ईरान जंग शुरू करने वाले ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने शांति कायम की है। ईरान से लड़ाई लगभग खत्म हो चुकी है। उनका मकसद परमाणु हथियार बनाने से रोकना था।

पूरी खबर पढ़ें...

2. बिहार में लड़की को बैड टच करने वाले का एनकाउंटर, जमुई में पुलिस ने पैर में गोली मारी

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जहां लड़की घूमने गई थी, वहीं छिपा था आरोपी: सूत्रों की मानें तो आरोपी उसी पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को अरेस्ट किया: पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों की उम्र 35 से 40 साल हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं। इसके अलावा वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी हैं।

19 सितंबर को हुई थी बदसलूकी: घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई।

पूरी खबर पढ़ें...

3. यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, MLC की 11 सीटों पर भी तारीख घोषित

चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया। 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी, नतीजे भी उसी दिन आएंगे। इसके साथ ही शिक्षक और स्नातक MLC की 11 सीटों पर भी चुनाव की घोषणा की है। इसकी वोटिंग 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

राज्यसभा सांसदों का दो महीने में पूरा हो रहा कार्यकाल: राज्यसभा की 10 सीटों में 8 भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास हैं। सभी सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। अभी तक किसी पार्टी ने एक भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

वहीं, MLC की 11 सीटों में 8 भाजपा और 3 सपा के पास हैं। सपा ने सभी 11 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. यूपी में कक्षा-2 की छात्रा की बैठे-बैठे मौत, स्कूल मैनेजर का दावा- जुलूस में DJ बज रहा था, तेज आवाज से जान गई

बलरामपुर में क्लास में बैठे-बैठे कक्षा-2 की छात्रा की मौत हो गई। बच्ची अचानक अपनी सीट से खड़ी हुई और फिर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह दोबारा संभली, लेकिन फिर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह नहीं उठी। यह देखकर टीचरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 7 साल की बच्ची की मौत का सीसीटीवी भी सामने आया है।

स्कूल के बगल से निकल रहा था विसर्जन का जुलूस: वहीं, स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि जिस समय घटना हुई, उस समय स्कूल के पास गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। उसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था। उसी आवाज से ही बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना डिवाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार सुबह 11 बजे की है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची: सिर्फ 2 रन से जीत मिली

लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान के बीच यह मुकाबला रखा गया था।

5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन: जापान के सानो इंटरनेशनल ग्राउंड पर बारिश के कारण मुकाबला 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सका।

भारत ने दो रन से जीता मैच: जापानी टीम को आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत थी, लेकिन भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने 5 रन ही दिए। इस जीत के साथ भारत ICC टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर फिर से नंबर-1 बन गया है।

भारत की टी-20 इंटरनेशनल में 200वीं जीत: भारत टी-20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। इसमें सुपर ओवर से मिली जीत भी शामिल हैं। भारत ने यह उपलब्धि जापान के खिलाफ सानो में 2 रन की जीत के साथ हासिल की।

पूरी खबर पढ़ें...

6. 4. IIT बॉम्बे कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटेंगे, साहिल सुसाइड केस के बाद फैसला

IIT बॉम्बे में बीटेक स्टूडेंट साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाए जाएंगे। संस्थान ने इनकी जगह वॉल-माउंटेड यानी दीवार पर लगने वाले फैन लगाने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पंखे बदलने पर चर्चा जुलाई में एक छात्र की मौत के बाद शुरू हुई थी।

5 दिनों से IIT बॉम्बे में छात्रों का प्रदर्शन: साहिल की मौत के बाद इस फैसले को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। साहिल 18 सितंबर की शाम हॉस्टल कमरे में फंदे से लटका मिला था। उसकी मौत के बाद लगातार 5 दिनों से IIT बॉम्बे में छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

IIT बॉम्बे में इस साल तीन सुसाइड: इस साल IIT बॉम्बे में सुसाइड का यह तीसरा और देश का 9वां मामला है। पिछले 6 साल के दौरान 2025 में सबसे ज्यादा 16 IIT छात्रों ने सुसाइड किया था। ग्लोबल IIT एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के मुताबिक, पिछले 20 साल में IIT के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की हैं।

पूरी खबर पढ़ें...

7. नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कार्तिक-यामी बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस: KGF अभिनेता को दादासाहेब फाल्के

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला: ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म और ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया। सेरेमनी गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में मंगलवार को हुई। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को हुई थी।

अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 दिया गया। उन्होंने कन्नड़, तेलगु और हिंदी समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अनंत नाग ने फिल्म KGF में भी काम किया है।

पूरी खबर पढ़ें...

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. नेशनल: तेलंगाना के अस्पताल में आग, 3 नवजात की मौत: 27 बच्चे एडमिट थे, AC फटने की आशंका; इस साल ऐसी 6 घटनाओं में 25 मौतें (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: जान बचाने वाले शख्स से लिपटा हाथी का बच्चा: बंगाल में मछुआरों ने 4km पीछा करके बचाया, तेज बहाव में डूब रहा था (पूरी खबर पढ़ें)

3. डिफेंस: DRDO का लेजर वेपन 5km दूर तक ड्रोन गिराएगा: एक साथ कई ड्रोन होंगे निशाने पर; 30kW सिस्टम का ट्रायल पूरा, प्रोडक्शन की तैयारी (पूरी खबर पढ़ें)

4. इलेक्शन: नंदीग्राम उपचुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस उम्मीदवार, फिलहाल जेल में: कलकत्ता हाईकोर्ट बोला- जमानत मिले तो सरकार चुनाव लड़ने दे; प्रधान पर 11 केस दर्ज (पूरी खबर पढ़ें)

5. इंटरनेशनल: दावा- सऊदी अरब ने यमन में मिसाइल अटैक किया: बाब अल-मंदेब के पास लोकल मार्केट पर हमला; यमन सरकार ने ट्रम्प से मदद मांगी (पूरी खबर पढ़ें)

6. इंटरनेशनल: अमेरिकी चैनलों ने ट्रम्प की लाइव कवरेज रोकी: 3 मीडिया हाउस पर बैन के बाद फैसला, जवाब में व्हाइट हाउस ने ‘ट्रम्प TV’ लॉन्च किया (पूरी खबर पढ़ें)

7. यूटिलिटी: TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को आदेश: लो-इनकम वाले यूजर्स के लिए कम वैलिडिटी के वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान लाएं (पूरी खबर पढ़ें)

8. यूटिलिटी: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में 3-दिन हड़ताल: 5-डे वर्किंग लागू न होने पर यूनियंस का फैसला; शनिवार-रविवार समेत 5 दिन सेवाएं प्रभावित रहेंगी (पूरी खबर पढ़ें)

9. टेक: स्मार्टफोन स्क्रीनगार्ड के लिए BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा: घटिया क्वालिटी वाले गार्ड नहीं बिक सकेंगे, नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू (पूरी खबर पढ़ें)

10. एशियन गेम्स: 2026 में भारत को पहला गोल्ड: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता; श्रीलंका को 147 रन से हराया (पूरी खबर पढ़ें)

11. क्रिकेट: दिल्ली लीग के फिक्सिंग आरोपों का IPL कनेक्शन: CSK के 5 मैचों की प्लेइंग-XI लीक करने का दावा; पूर्व खिलाड़ी का दावा-3 करोड़ रुपए कमाए (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है...

😲 खबर हटके...

चोर ने पूछा- आईफोन नए मॉडल का है क्या; हां सुनते ही छीनकर भागे

पीड़ित महिला ने तीन दिन पहले ही आईफोन 18 प्रो खरीदा था। उस दिन अनबॉक्सिंग का वीडियो भी बनाया था।

पीड़ित महिला ने तीन दिन पहले ही आईफोन 18 प्रो खरीदा था। उस दिन अनबॉक्सिंग का वीडियो भी बनाया था।

यूपी के ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लड़की से उसके मोबाइल का मॉडल पूछा। जब उसने आईफोन 18 प्रो बताया तो बदमाश उसके हाथ से फोन छीनकर बाइक से भाग गए। लड़की ने यह फोन तीन दिन पहले खरीदा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पूरी खबर पढ़ें...

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर- क्या ईरान में 50 साल बाद दोबारा आए एलियंस, आसमान में दिखी रंगीन 'पतंग' UFO है या अमेरिका का कोई सीक्रेट वेपन

2. भास्कर इन्वेस्टिगेशन- पाकिस्तान में कैसे बनती फेक करेंसी–भारत आने का रूट डिकोड: रिपोर्टर को एजेंसी का आदमी समझकर मारने की तैयारी; ₹1.5 लाख देखकर भरोसा

3. फिजिकल हेल्थ- लीकी गट क्या है: क्यों कमजोर होता आंतों का सुरक्षा बैरियर, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज और जरूरी सावधानियां

4. जरूरत की खबर- क्या मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं: समझें इसका साइंस, किन चीजों से आकर्षित होते मच्छर, बचाव के 7 आसान टिप्स

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्क राशि के लोगों को टारगेट पूरा होने पर प्रमोशन मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल...

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…