Aug 04, 2026 08:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
भारतीय मार्केट में 7-सीटर कार सुनते ही मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बन गई है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा बिक्री जुलाई 2026
केवल
₹11,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय मार्केट में 7-सीटर कार सुनते ही मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम सबसे पहले आता है। बता दें कि मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बन गई है। अगर बीते महीने यानी यानी जुलाई, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो मारुति अर्टिगा को 21,606 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर अर्टिगा की बिक्री में 30.13 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई, 2026 में यह आंकड़ा 16,604 यूनिट था। इसके साथ ही अर्टिगा इस दौरान देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति अर्टगा के डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में काफी स्टाइलिश और लंबी लगती है। सामने की तरफ इसमें क्रोम विंग्ड ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और मस्कुलर बंपर दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा, साइड प्रोफाइल में 15-इंच के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ शानदार एलईडी टेललाइट्स इसके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
26 किमी से ज्यादा है माइलेज
अगर पावरट्रेन की बात करें तो अर्टिगा में 1.5-लीटर का के15सी (K15C) स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 101.64bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। माइलेज के मामले में यह बहुत ही किफायती है। इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 20.3 से 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि बड़े परिवारों की पसंदीदा सीएनजी वैरिएंट में यह माइलेज 26.11 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है।
फीचर्स भी है दमदार
इस गाड़ी का केबिन बहुत स्पेसियस है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, पीछे बैठने वालों के लिए रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स और पैडल शिफ्टर्स जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मारुति ने अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसी जरूरी खूबियां दी हैं।
इतनी है कार की कीमत
आखिर में बात करते हैं इसकी कीमत की। यह इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाती है। मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए यह कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप कम बजट में एक ऐसी बड़ी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जिसमें पूरा परिवार आराम से सफर कर सके और जेब पर भी भारी न पड़े, तो अर्टिगा आज भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

