September 7, 2026

7,200mAh बैटरी और 32MP कैमरे के साथ iQOO का नया फोन, कीमत ₹28,999

आईकू ने सोमवार 7 सितंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन आईकू जेड11एक्सा 5जी (iQOO Z11xa 5G) लॉन्च कर दिया है. यह जेड11 सीरीज का चौथा मॉडल है और इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट और 7,200 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 44 वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोन की बिक्री भारत में 14 सितंबर से शुरू होगी.

कितनी है कीमत

आईकू जेड11एक्सा 5जी की भारत में शुरुआती कीमत 28,999 रुपये (8GB + 128GB) रखी गई है. कंपनी ग्राहकों को 1,500 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा फोन खरीदने वालों को छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल सकता है. फोन की बिक्री 14 सितंबर से अमेजन के जरिए शुरू होगी. इसे प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

iQOO Z11xa 5G: स्पेसिफिकेशन

आईकू जेड11एक्सा 5जी में 6.76 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स और पिक्सल डेंसिटी 382 पीपीआई है. फोन एंड्रॉयड 16 आधारित वीवो के ओरिजिन 6 पर चलता है. इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मिलती है. कंपनी का दावा है कि फोन ने अंतुतु बेंचमार्क पर 8.90 लाख से ज्यादा अंक हासिल किए हैं.

मिलता है 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बड़ी बैटरी से है लैस

फोन में 7,200 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, एक चार्ज में फोन 40 घंटे तक वीडियो, 93 घंटे ऑडियो, 15.4 घंटे गेमिंग या 18.7 घंटे सोशल मीडिया चला सकता है. इसके अलावा आईपी68 और आईपी69 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एआई गेम वॉयस चेंजर और 4डी गेम वाइब्रेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Infinix Hot 70 Pro 5G की पहली सेल आज, मिल रहा ₹2,000 का सीधा डिस्काउंट

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button