खातेदारी खेत की खुदाई के दौरान सोना-चांदी, तांबा एवं अन्य कीमती धातुओं से बनी वस्तुओं व पुराने शंख चोरी के मामले का नसीराबाद सदर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब सवा करोड़ रुपए की बरामदगी कर ली। इसमें लगभ
.
सदर थानाधिकारी सर्किल इंस्पेक्टर राधेश्याम चौधरी ने बताया कि 12 अगस्त को सूचना मिली थी कि बिठूर की सरहद में करीब दो माह पूर्व खातेदारी खेत में खुदाई करते वक्त सोना, चांदी, तांबा आदि कीमती वस्तुएं एवं पुराने शंख मिले थे। परिवार के लोगों ने उन्हें सुरक्षित निकाला था लेकिन उन्हें कुछ लोग चोरी कर ले गए थे। इस पर टीम गठित कर नसीराबाद तहसील की राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना किया। जहां जेसीबी से खुदाई के दृश्य देखे गए।
प्रकरण की गहन जांच के बाद बिठूर निवासी फिरोज खान, कादर मेहरात, धोलादांता बूबानिया निवासी शंकर सिंह, हरलाल रावत, जयसिंह, महावीर सिंह ओर नारायण सिंह रावत को गिरफ्तार कियाः गया। उनसे सोने, चांदी, तांबे की वस्तुएं और प्राचीन शंख बरामद किए गए। चोरी के माल को बेचने की रकम भी बरामद की गई।
फुटेज नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
करीब दो माह पुराना प्रकरण था। जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां फसल की बुवाई हो चुकी है। घटनास्थल खेतों के बीच कच्चे रास्ते पर होने और आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ा टास्क था। पुलिस टीम ने आसूचना, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल करते हुए संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करके उनको हिरासत में लिया।
700 ग्राम सोना और 310 ग्राम चांदी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 700 ग्राम सोना बरामद हुआ है। इसमें छोटी-बड़ी प्लेटें, डली और जेवराती गहने शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 310 ग्राम चांदी की पातड़ी, करीब ढाई किलो तांबे की छड़ एवं तार तथा दो शंख भी बरामद किए गए। चोरी के माल को बेचने से प्राप्त 17 लाख 44 हजार 500 रुपए नकद भी बरामद कर लिए। कुल बरामदगी लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपए है।
(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)
…………
पढें ये खबर भी…
अजमेर को 5 एसी ई-बस मिली, जल्द सड़कों पर दौडे़ंगी:दिव्यांगों के लिए चेयर लिफ्ट की भी सुविधा; सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे

अजमेर को प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत पांच वातानूकूलित बसें मिल चुकी है। जल्द ही इनका संचालन शुरू किया जाएगा। इनको फिलहाल नोसर में बनाए जा रहे ई-चार्जिंग स्टेशन में रखा गया है। ई-चार्जिंग स्टेशन का काम भी करीब एक माह में पूरा होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढें