Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. ये सड़क हादसा राज्य के चंबा जिले में आज सुबह हुआ. चंबा के उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर मार्ग पर एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के अनुसार, ये निजी बस शर्मा ट्रैवलर्स की थी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही थी. तभी देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरी सड़क पर जा गिरी.
इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है. मरने वालों में चार पुरुष और तीन महिलाएं हैं. वहीं, हादसे में घायल करीब सात लोग घायल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो शर्मा ट्रैवलर्स की बस हादसे का शिकार हुई वो सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी.
बस ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
बस सिर्फ तीन किलोमीटर ही चली थी कि तभी चालुज मोड़ के पास ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा. फिर बस नीचे की ओर गिर गई. जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त बस में लगभग 15 से 20 लोग मोजूद थे. हादसे का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला.
पुलिस कर रही है इस हादसे की जांच
इसके बाद घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल तीसा भिजवाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. मौके पर राहत कार्य जारी है. बस के मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. तीसा थाना के एडिशनल एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा पर जा रही थार पर गिरा पत्थर, चंबा में एक युवक की मौत

सुभाष महाजन
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के रहने वाले सुभाष महाजन चंबा में TV9 भारतवर्ष के रिपोर्टर हैं. वे हिमाचल प्रदेश और कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों में कार्य कर चुके हैं. वर्ष 1980 में उन्होंने पंजाब केसरी (हिंदी दैनिक), जालंधर से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की और लगभग 27 वर्षों तक वहां कार्य किया. इसके बाद वर्ष 2007 में उन्होंने राष्ट्रीय समाचार चैनल इंडिया टीवी के साथ जुड़ते हुए उन्होंने अपनी टीवी पत्रकारिता की शुरुआत की. वर्तमान में वे पिछले कुछ वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए हैं.
Read More