राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय और पंचायत चुनावों की तारीख हाईकोर्ट को बताने के बाद चुनाव को लेकर काफी कुछ स्थितियां साफ हो गई है। चुनावों को लेकर उदयपुर का निर्वाचन विभाग भी तैयार है। इस बार लंबे समय तक उदयपुर में मेयर का पद खाली रहा है। अगर चुना
.
राज्य सरकार की ओर से नगर निकायों के चुनाव नहीं कराने से लंबे समय से ये पद रिक्त पड़ा है। उदयपुर में मेयर जीएस टांक का कार्यकाल 25 नवंबर 2024 को समाप्त हो गया था। इसके बाद उदयपुर के तत्कालीन जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल को प्रशासक नियुक्त किया गया था। उसके बाद नगर निगम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को प्रशासक नियुक्त कर दिया।
अब राज्य निर्वाचन विभाग ने जो हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम दिया, उसके अनुसार उदयपुर में मेयर का चुनाव 19 सितंबर 2026 को होगा। ऐसे में 25 नवंबर 2024 से खाली हुए इस पद के लिए अब 663 दिन बाद मेयर मिल सकता है अगर चुनाव इसी शेडयूल से होते है तो।
इस बार 80 पार्षद चुने जाएंगे
उदयपुर नगर निगम 70 वार्डों में था लेकिन इस बार दस वार्ड बढ़ा दिए गए। अब कुल 80 वार्ड हो गए है। इस बार 80 पार्षद चुने जाएंगे।
नगर निकायों में वार्डों और मतदान केंद्रों की स्थिति
| निकाय | कुल वार्ड | कुल मतदान केंद्र |
| उदयपुर नगर निगम | 80 | 406 |
| मावली नगर पालिका | 20 | 20 |
| वल्लभनगर नगर पालिका | 20 | 20 |
| भींडर नगर पालिका | 25 | 25 |
| फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका | 25 | 25 |
| कानोड़ नगर पालिका | 20 | 20 |
| कुल | 190 | 516 |
उदयपुर जिले में पंचायतीराज के आंकड़े एक नजर में
- कुल पंचायत समितियां 20
- पंचायत समितियों में सदस्यों की संख्या 318
- जिला परिषद सदस्यों की संख्या 47
- ग्राम पंचायते जहां सरपंचों के चुनाव होंगे 590

उदयपुर जिले की पंचायत समितियां
2019 के चुनावों के बारे में भी जान लीजिए
नगर निगम उदयपुर के 2019 में चुनाव हुए थे। तब मेयर का चुनाव 26 नवंबर 2019 को हुआ था। तब मेयर के पद के लिए 70 वार्डों में से भाजपा को 46 वोट, कांग्रेस को 20, 1 नोटा को वोट मिले थे और 3 वोट नहीं पड़़े़े थे। इस तरह भाजपा के जीएस टांक मेयर चुने गए थे।
उस समय के चुनाव में 70 में से भाजपा के 44, कांग्रेस के 20 पार्षदों के अलावा एक-एक पार्षद माकपा तथा जनता सेना का, जबकि चार पार्षद निर्दलीय जीतकर आए थे।
ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद निकलेगी लॉटरी
ओबीसी आयोग की रिपोर्ट देने के बाद निकायों में लॉटरी निकाली जाएगी। इसके तहत उदयपुर नगर निगम से लेकर जिले की नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी यहां उदयपुर में ही निकाली जाएगी। इसके अलावा मेयर और नगर पालिका चेयरमैन की लॉटरी जयपुर में निकाली जाएगी।
प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण
इधर, नगर निगम और पंचायतीराज चुनाव कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। आधिकारिक रूप से चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही उसके अनुरूप पूरी योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
पढ़िए, निकाय और पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल....

निकाय चुनाव का शेड्यूल

