.
लगातार हो रही बारिश से विदिशा जिला अब सूखे के संकट से बाहर निकल आया है। जिले में 1 जून से 5 सितंबर तक 709.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वार्षिक औसत 1075.5 मिमी का करीब 66% है। अब सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा करने के लिए करीब 34% बारिश की और जरूरत है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किसी जिले में सामान्य से 40% से अधिक बारिश की कमी होने पर सूखे की स्थिति मानी जाती है।
फिलहाल विदिशा में ऐसी स्थिति नहीं है। एक दिन पहले भोपाल के भदभदा डेम के गेट खुलने के बाद विदिशा में बेतवा और बैस नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है। शनिवार को रंगई घाट के स्टॉपडेम के ऊपर से पानी ओवरफ्लो होकर छरछरा बनाता रहा। इस सीजन में दूसरी बार यहां यह स्थिति बनी है। छरछरे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
माइनर बांधों में पानी की स्थिति घोंसुआ टैंक : 0.00% गरेठा टैंक : 14.48% अहमदाबाद खिल्ली टैंक : 12.88% जवारी टैंक : 39.42% साकलोन टैंक : 25.00% रूसिया टैंक : 24.56% रुसल्ली साहू टैंक : 100.00% जाजोन टैंक : 63.71% मुरादपुर टैंक : 100.00% हरदूखेड़ी टैंक : 0.00% घटेरा बाबाजी टैंक : 42.57% भवनाखेड़ी टैंक: 41.79% दनमाड़ी टैंक : 54.81% बर्धा टैंक : 0.00% फूफेर टैंक : 62.57% मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के अनुसार 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद करीब एक सप्ताह का गैप रहेगा। 15 सितंबर से बारिश का दूसरा दौर शुरू होने की संभावना है। इससे जिले में बारिश की कमी और कम हो सकती है।
लटेरी में सबसे ज्यादा 945.8 मिमी बारिश जिले में सबसे ज्यादा बारिश लटेरी में 945.8 मिमी दर्ज हुई है, जबकि सबसे कम गुलाबगंज में 464 मिमी बारिश हुई। 1 जून से 5 सितंबर तक पिछले साल 1070.3 मिमी बारिश हुई थी। इस तरह इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 361 मिमी कम बारिश हुई है।
1505 फीट भरा हलाली डेम, अब 3 फीट की जरूरत बारिश के बीच सम्राट अशोक सागर बांध परियोजना के इंजीनियर बीके बहुलिया ने बताया कि बांध के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। 5 सितंबर की सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 458.60 मीटर दर्ज किया गया। यह बांध 1 505 फीट तक भर गया है। अब केवल 3 फीट पानी की जरूरत है।
बांध की कुल क्षमता 252.131 मिलियन क्यूबिक मीटर है। इसकी प्रजेंट कैपेसिटी 197.87 मिलियन क्यूबिक मीटर है। यह अब तक 78.49% भर चुका है। बांध क्षेत्र में 24 घंटे में 15 मिमी बारिश दर्ज हुई। यहां अब तक कुल 526 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं बारिश की कमी से जूझ रहे जिले के लिए यह बारिश राहत की उम्मीद भी लेकर आई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर जिले के कुल वर्षा आंकड़े में और सुधार होने की संभावना है।