August 22, 2026

शोरूम पहुंचने लगी नई रॉयल एनफील्ड जीटी कंटिनेंटल 650, जानिए कितनी बदल गई बाइक

Aug 22, 2026 01:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

रॉयल एनफील्ड ने हाल में ही अपनी कैफे रेसर बाइक जीटी कंटिनेंटल 650 का 2026 मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने 650cc वैरिएंट को कुछ नए और स्टाइलिश बदलावों के साथ मार्केट में उतारा है।

2026 royal enfield continental gt 650 design features safety engine all details

रॉयल एनफील्ड जीटी कंटिनेंटल 650

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

रॉयल एनफील्ड ने हाल में ही अपनी कैफे रेसर बाइक जीटी कंटिनेंटल 650 का 2026 मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने 650cc वैरिएंट को कुछ नए और स्टाइलिश बदलावों के साथ मार्केट में उतारा है। बता दें कि अपडेटेड 2026 रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 अब शोरूम्स में पहुंच रही है। भारतीय मार्केट में 2026 Continental GT 650 की शुरुआती कीमत 3,58,427 रुपये तय की गई है। हाल ही में 'मशीन रूल्स' यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किए गए एक वॉकअराउंड वीडियो में 2026 मॉडल के सभी नए बदलाव साफ नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं बाइक में हुए सभी बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Vida VX2

₹ 79,490 - 1.31 लाख

ADMS TTX

₹ 1.15 लाख

Honda Hornet 2.0

₹ 1.45 लाख

Ola Electric Roadster X+

₹ 1.3 - 1.9 लाख

Evtric Ride

₹ 94,733 - 98,100

Tunwal Storm Advance 2

₹ 1.49 - 1.76 लाख

डिजाइन और लुक

डिजाइन और लुक के मामले में 2026 कंटिनेंटल जीटी 650 को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बनाया गया है। नई बाइक में अब ब्लैक-फिनिश वाला इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है, जो इसके कैफे रेसर लुक को और निखारता है। पहले मिलने वाली LED हेडलाइट के साथ अब इसमें गोल आकार के LED टर्न इंडिकेटर्स भी जोड़ दिए गए हैं।इसके अलावा, लंबी राइड्स के दौरान फोन चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट टाइप-सी USB चार्जर भी दिया गया है।

Royal Enfield Continental GT 650

Royal Enfield Shotgun 650

Moto Morini SEIEMMEZZO

Royal Enfield Continental GT 750

Zontes GK350

Royal Enfield Bear 650

कलर ऑप्शंस

कलर ऑप्शंस की बात करें तो कंपनी ने इसमें नया 'रॉकर रेड' वैरिएंट शामिल किया है। अब रॉकर रेड और एपेक्स ग्रे वैरिएंट्स में आपको ऑल-ब्लैक थीम देखने को मिलेगी। इसमें इंजन बे और एग्जॉस्ट पूरी तरह ब्लैक-आउट फिनिश में आते हैं। साथ ही इन दोनों मॉडल्स में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। दूसरी तरफ, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन और क्रोम-फिनिश वाले 'मिस्टर क्लीन' वैरिएंट्स में क्लासिक पॉलिश किया हुआ इंजन और रेट्रो स्टाइल वाले वायर-स्पोक व्हील्स मिलते हैं।

फीचर्स और हार्डवेयर

फीचर्स और हार्डवेयर की बात करें तो बाइक में 18-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। राइडर की सहूलियत के लिए इसमें एडजस्टेबल लीवर्स, सेमी-डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट में गियर कवर्स के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए दोनों पहियों में सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। स्पोर्टी राइडिंग पॉस्चर के लिए क्लिप-ऑन हैंडलबार और सिग्नेचर ट्विन एग्जॉस्ट सेटअप भी इसमें बरकरार रखा गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 174 मिमी है।

पावरट्रेन और इंजन

परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि 2026 रॉयल एनफील्ड कंटिनेंटल जीटी 650 में वही भरोसेमंद 648cc का पैरेलल-ट्विन सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह पावरफुल इंजन 47.4bhp की अधिकतम पावर और 52.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है। अपनी कीमत और परफॉर्मेंस के साथ यह आज भी देश की सबसे किफायती और पसंदीदा ट्विन-सिलेंडर कैफे रेसर बाइक बनी हुई है।