October 16, 2026

620 फीट गहरे बोरवेल में फंसी मासूम की सांसें, 27 घंटे से जारी जिंदगी बचाने की जंग; फलौदी में हुआ था हादसा

Phalodi News: राजस्थान के फलौदी जिले की लोहावट तहसील के नौसर ग्राम पंचायत क्षेत्र की पुणियों की ढाणी में एक बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया है. बच्चे को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं. रेस्क्यू के लिए मौके पर एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और पुलिस की टीमें संयुक्त टीम मौजूद है. प्रशासन की निगरानी में बच्चे को सुरक्षित निकाल की हरसंभव कोशिश की जा रही है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कैमरे की भी मदद ली जा रही है. कैमरे को बोरवेल के अंदर डालकर बच्चे की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू के दौरान बच्चे को सुरक्षित निकाला जा सके. घटना के बाद से प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं.

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद

रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े द्वारा की जा रही है. दोनों अधिकारी मौके पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें एक साथ समन्वय बनाकर काम कर रही हैं. वहीं, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना है. इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं.

मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात

घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण और उपखंड अधिकारी निधि उड़सरिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं. अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए बचाव कार्यों में तेजी लाने और सुरक्षित बच्चे को बाहर निकालने में जुटे हैं. वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रताप सिंह की मौजूदगी में मेडिकल स्टाफ को भी मौके पर तैनात किया गया है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है, ताकि बच्चे को बाहर निकालने के बाद तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

बच्चे को सुरक्षित निकालने पर पूरा जोर

नौसर की पुणियों की ढाणी में चल रहे बचाव अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. कैमरे से निगरानी, ऑक्सीजन पहुंचाने के प्रयास और मेडिकल टीम की तैनाती के बीच बचाव दल बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. फिलहाल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ध्वज आर्य

ध्वज आर्य

राजस्थान में 2008 से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत. 18 वर्षों के पत्रकारिता करियर में राजनीति, सामाजिक मुद्दे, विकास, अपराध और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर काम. खबर की तह तक जाने, तथ्यों की पुष्टि करने और जटिल विषयों को सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने में विशेषज्ञता. प्रिंट से डिजिटल मीडिया तक के बदलाव को करीब से देखा. प्रिंट ,डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्लेटफार्म पर काम का अनुभव. पत्रकारिता की शुरुआत के 10 साल क्राइम रिपोर्टिंग की. पूर्व में समाचार प्लस, इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर और अब नेशनल चैनल TV9 भारतवर्ष में राजस्थान ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी. इस सफर के दौरान ब्रेकिंग न्यूज से लेकर इन्वेस्टिगेशन स्टोरी के साथ कई बड़े खुलासे, कई बड़े चुनाव, आपदा, बड़े आंदोलनों की ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज समेत भारत पाकिस्तान युद्ध (ऑपरेशन सिंदूर) को कवर किया. क्राइम की खबरों, बड़े राजनीतिक घटनाक्रम और युद्ध कवरेज में सबसे ज्यादा रूचि. मेरा मानना है कि खबर सिर्फ एक घटना नहीं है, उसके पीछे का सच भी है. पत्रकारिता का काम सत्ता पक्ष से सवाल पूछना और जनता की आवाज़ बनना है. निष्पक्षता, गति और सटीकता मेरी रिपोर्टिंग के तीन स्तंभ हैं.

Read More

google button