July 30, 2026

62 साल पुरानी कल्ट हॉरर थ्रिलर का बनेगा रीमेक, Jacqueline Fernandez के हाथ लगी बड़ी फिल्म? - manoj kumar 62 year cult horror thriller woh kaun thi remake making lead actress jacqueline fernandez

वेलकम टू द जंगल से सफलता हासिल करने वालीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम अब एक नई फिल्म को लेकर चर्चा में है। ...और पढ़ें

जैकलीन फर्नांडीज की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जैकलीन फर्नांडीज की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जैकलीन फर्नांडीज को मिली नई फिल्म

  2. हॉरर थ्रिलर में नजर आएंगी एक्ट्रेस

  3. इस पुरानी फिल्म का होगी रीमेक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)  इन दिनों फिल्म वेलकम टू द जंगल की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। कमबैक फिल्म के तौर पर जैकलीन ने इस कॉमेडी फिल्म से हर किसी का दिल जीता। अब खबर आ रही है कि जैकलीन फर्नांडीज को एक और नई फिल्म मिल गई है।

बताया जा रहा है कि जैकलीन की वह मूवी 60 के दशक की एक कल्ट हॉरर थ्रिलर का ऑफिशियल रीमेक होगी। आइए इस मामले के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं-

जैकलीन फर्नांडीज की अगली फिल्म

हिंदी सिनेमा में पुरानी हिट और लोकप्रिय फिल्मों से प्रेरित होकर कई फिल्में बन चुकी हैं। अभिनेता शाह रुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक कई सितारे ऐसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब बारी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की है।

यह भी पढ़ें- Lag Ja Gale Song: लग जा गले गाना सुनने के बाद डायरेक्टर ने खुद को मारने के लिए उतार लिया था जूता

jacqueline fernandez woh kaun thi

हाउसफुल 5 और वेलकम टू ज जंगल फिल्म में कॉमेडी करने के बाद अब जैकलीन डराने की तैयारी में हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने एक हारर फिल्म साइन की है। यह फिल्म साल 1964 में प्रदर्शित और राज खोंसला निर्देशित फिल्म वो कौन थी (Woh Kaun Thi) से प्रेरित होगी। वो कौन थी एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें मनोज कुमार, प्रेम चोपड़ा और हेलन अहम भूमिकाओं में थी।

jacqueline fernandez

वहीं जैकलीन इससे प्रेरित हारर थ्रिलर फिल्म करने जा रही हैं। फिल्म की कहानी उत्तर भारत के किसी छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। ख्याति मदान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में जैकलीन आज के दौर की एक कामकाजी महिला की भूमिका में होंगी। जो अपने आस-पास हो रही असामान्य घटनाओं में फंस जाती है। फिल्म में जैकलीन एक्शन भी करती नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं तय है।

ये एक्टर आ सकता है नजर

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज के साथ साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं जा सकती है। मालूम हो कि इससे पहले पृथ्वी हिंदी सिनेमा की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां और और ओटीटी फिल्म सरजमीं में काम करते हुए दिखाई दे चुके हैं।