July 31, 2026

61 साल पहले Mukesh ने गाया था मोस्ट रोमांटिक सॉन्ग, एक-एक लाइन पर पिघल जाएगा गर्लफ्रेंड का दिल - mukesh song chand si mehbooba ho meri timeless track even after 61 years from himalay ki god mein movie

मुकेश (Mukesh) का ये गीत 61 साल बाद भी सदाबहार बना हुआ है। इसकी एक-एक लाइन सीधा दिल को छूती है। ...और पढ़ें

आज भी सदाबहार है मुकेश का ये गीत

आज भी सदाबहार है मुकेश का ये गीत

HighLights

  1. आज भी सदाबहार है मुकेश का ये गीत

  2. 61 साल बाद भी सदाबहार है ये नगमा

  3. एक-एक लाइन पर आ जाएगा दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा बिना रोमांटिक गानों के अधूरा है वहीं अगर हम 60-70 के दशक के गानों की बात करें तो आज भी उस दौर के गानों को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। उन गानों को लेकर आज भी उतनी दीवानगी देखने को मिलती है और हो भी क्यों ना, उस दौर के गानों के लिरिक्स, धुन और सिंगर्स की बिना ऑटोट्यून वाली आवाज सीधे दिल को छूती है।

कल्ट है 61 साल पुराना गीत

एक ऐसे ही गाने के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं जिसके बोल इतने मीनिंगफुल हैं कि अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को सुनाएंगे तो पलभर में उसका दिल पिघल जाएगा। मुकेश के इस गीत को 61 साल पहले एक्टर मनोज कुमार (manoj Kumar) और माला सिन्हा (Mala Sinha) पर फिल्माया गया था।

mukesh (10)

यह भी पढ़ें- 63 साल पहले 'गांव की गोरी' बन Helen ने मचाया गदर, कल्ट गाने को लता मंगेशकर ने दी आवाज; हिट हुई संगीतकार जोड़ी

दिल को सुकून पहुंचाता है मुकेश का ये गीत

यह गाना मुकेश (Mukesh Songs) के गाए गए सबसे पॉपुलर रोमांटिक गानों में शामिल है। जिसके बोल हैं- चांद सी महबूबा हो मेरी (Chand Si Mehbooba Ho meri)। इस गाने के बोल और धुन दोनों ही कमाल की है जो दिल को सुकून पहुंचाने के साथ-साथ एक मीनिंग भी देती है। इस गाने को 1965 में आई फिल्म हिमालय की गोद में (Himalay Ki God Mein) के लिए गाया गया था।

mukesh (8)

यादगार बना हुआ है गीत

'चांद सी महबूबा हो मेरी' एक क्लासिक रोमांटिक गाना है जिसे कल्याणजी-आनंदजी ने कंपोज किया है और मुकेश ने अपनी आवाज दी है। दिल को छूने वाले इसके बोल मशहूर लिरिसिस्ट आनंद बख्शी ने लिखे हैं। आनंद बख्शी द्वारा लिखी गई शुरुआती लाइन, 'चांद सी महबूबा हो मेरी, कब ऐसा मैंने सोचा था,' हिंदी सिनेमा में अचानक हुए प्यार को बयां करने वाली एक यादगार लाइन बनी हुई है।

mukesh (9)

'हिमालय की गोद में' के बारे में

'हिमालय की गोद में' 1965 में बनी हिंदी फिल्म है, जिसके निर्देशक विजय भट्ट थे। इसमें मनोज कुमार और माला सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में थे और शशिकला ने सहायक भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'सुपरहिट' रही थी और 1960 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 20 फिल्मों में शामिल हुई थी।