September 1, 2026

अजमेर निगम चुनाव में 61 जेन-ज़ी चुनावी मैदान में: बीजेपी-कांग्रेस ने 5% टिकट दिए; सबसे ज्यादा 49 युवा निर्दलीय लड़ेंगे - Ajmer News

अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार लंबे राजनीतिक दलों ने अनुभवी चेहरों के साथ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित जेन-ज़ी को भी चुनाव मैदान में उतारा है, हालांकि दोनों दलों में 5-5% उम्मीदवार ही इस एज ग्रुप से हैं। 1997 से 2012 तक जन्म लेने वालों को जनरेशन ज़ी क

.

अजमेर में ऐसे कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, 21 से 29 साल की उम्र के करीब 49 युवा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने भी युवा चेहरों पर दांव खेला है।

जेन-जी प्रत्याशियों की सबसे बड़ी संख्या निर्दलीय खेमे में है। यानी पार्टियों के टिकट की बजाय बड़ी संख्या में युवा सीधे जनता के बीच जाकर अपनी पहचान और मुद्दों के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे निगम चुनाव में इस बार युवा वोटरों के साथ-साथ युवा प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम हो गई है।

वहीं, दोनों दलों ने 40 साल तक की उम्र के 23-23, 60 साल से ज्यादा के 10-10 उम्मीदवार उतारे हैं। सबसे ज्यादा टिकट 40 से 60 साल की एज ग्रुप को दिए गए हैं। इस एज ग्रुप में भाजपा ने 47 और कांग्रेस ने 45 प्रत्याशी खड़े किए हैं।

किस पार्टी में कितने जेन-ज़ी चेहरे

पार्टीयुवा चेहरे
निर्दलीय49
कांग्रेस5
बीजेपी4
RLP2
आम आदमी पार्टी1

भाजपा प्रत्याशी

आयुउम्मीदवारों की संख्या
जेन जी4
4019
40-6047
60 से ज्यादा10

कांग्रेस प्रत्याशी

आयुउम्मीदवारों की संख्या
जेन जी5
4018
40-6045
60 से ज्यादा10

कांग्रेस-भाजपा ने युवाओं पर जताया भरोसा

जेन-जी चेहरे उतारने में कांग्रेस और भाजपा भी पीछे नहीं हैं। कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 युवा प्रत्याशियों को सिंबल दिया है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 2 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 1 जेन-जी प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की ओर से वार्ड 28 में अर्चित शर्मा (29), वार्ड 36 में निहाल सिंह शेखावत (29), वार्ड 46 में मोक्ष नोनिया (26), वार्ड 53 में कुशाल कोमल और वार्ड 12 में पूजा टांक को सिंबल दिया गया है।

वहीं भाजपा ने वार्ड 11 से पूजा भावनानी (27), वार्ड 26 से मोहित चौहान (22), वार्ड 69 से निहारिका त्रिपाठी और वार्ड 80 से कश्यपि साखला पर भरोसा जताया है।

किस पार्टी के कौनसे जेन जी चेहरे

वार्डप्रत्याशीपार्टीव्यवसायराजनीति में एंट्री
3कृतिका सवासिया (25)निर्दलीयलैब टेक्नीशियनपिता बीजेपी में पूर्व में बूथ अध्यक्ष थे।
5ममता रावत(28)निर्दलीयटीचरपरिवार राजनीति से जुड़ा हुआ।
5ज्ञान रावत(29)निर्दलीयहाउसवाइफपति के साथ राजनीति में पहली बार एंट्री ली।
5विनिता रावत(27)निर्दलीयमेकअप आर्टिस्टपिता पंचायत समिति सदस्य रहे।
5नंदिनी कच्छावा(22)निर्दलीयटीचरपिता बीजेपी में 15 साल से सक्रिय कार्यकर्ता।
7रोहित वागले(26)निर्दलीयकपड़ा व्यवसाय,स्टूडेंटबीजेपी में कार्यकर्ता के रूप में कई सालों से सक्रिय।
11पूजा भावनानी(27)बीजेपीटीचरपरिवार राजनीति से जुड़ा हुआ।
11आशा कुमारी(28)निर्दलीयहाउसवाइफपति बूथ अध्यक्ष 10 साल से रहे।
11दिलशाद कुरैशी(27)निर्दलीयहाउसवाइफपति वर्तमान में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष।
11मुस्कान बानो(22)निर्दलीयप्राइवेट जॉबपिता 21 साल से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में है।
11फिजा घोसी(24)निर्दलीयहाउसवाइफपति यूथ कांग्रेस में सक्रिय नेता।
11आकांक्षा(26)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में न्यू एंट्री।
19सूरज कलोशिया(28)RLPफास्ट फूड का व्यवसायराजनीति में सक्रिय।
19प्रिया(24)निर्दलीयटीचरराजनीति में एंट्री
22दीपेश हरियाला(22)निर्दलीयसफाई कार्यराजनीति में एंट्री
25प्रिया चनाल(26)निर्दलीयNOराजनीति में एंट्री
26मोहित चौहान(22)बीजेपीकांट्रेक्टरबीजेपी में लंबे टाइम से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में।
27पार्थिक टोनी(21)निर्दलीय10वीं पास, व्यापारी।राजनीति में एंट्री।
28अर्चित शर्मा(29)कांग्रेसएडवोकेटराजनीति में एंट्री।
30मुस्कान शाह(23)RLPहाउसवाइफराजनीति में एंट्री।
30शहजादी यास्मीन निगार(28)निर्दलीयहाउसवाइफराजनीति में एंट्री।
31राकेश गुर्जर(26)निर्दलीयडेयरी संचालकराजनीति में सक्रिय।
31रमेश गुर्जर(28)निर्दलीयपशु पालकराजनीति में सक्रिय।
32पिंकी खोरवाल(28)निर्दलीयटीचरराजनीति में एंट्री।
33परमेश्वर(29)निर्दलीयएडवोकेटपरिवार का बीजेपी में राजनितिक जुड़ाव।
33अमर सिंह कायत(25)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में एंट्री।
34मोनू सिंह नायक(21)निर्दलीयस्टूडेंटराजनीति में एंट्री।
35मनीष गहलोत(24)निर्दलीयसिविल इंजीनियरराजनीति में सक्रिय।
36निहाल सिंह शेखावत(28)कांग्रेसएडवोकेटपरिवार का कांग्रेस में राजनितिक जुड़ाव।
38रूद्र प्रताप सिंह राठौड़(26)निर्दलीयकांट्रेक्टरराजनीति में एंट्री।
39प्रीती तोमर(21)निर्दलीयटीचरराजनीति में एंट्री।
40शिव राम सिंह(28)AAPजिम ट्रेनरकांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की।
40कामिया सांखला(24)निर्दलीयस्टूडेंटराजनीति में एंट्री।
43गीतिका(24)निर्दलीयस्टूडेंटराजनीति में एंट्री।
43सारिका(27)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में सक्रिय।
43मीनाक्षी कुमारी(26)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में सक्रिय।
46मोक्ष नोनिया(26)कांग्रेसप्रिंटिंग व्यवसाय।परिवार का कांग्रेस में राजनितिक जुड़ाव।
51नेहा गोमेशवर(29)निर्दलीयहाउसवाइफराजनीति में सक्रिय।
52जय भाटी(24)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में सक्रिय।
52कुनाल शर्मा(27)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में एंट्री।
53कुशाल कोमल(29)कांग्रेसक़ृषि कार्यकांग्रेस पार्टी में लंबे समय से सक्रिय और पूर्व पार्षद।
53हरीश गोरा(29)निर्दलीयदवा प्रतिनिधिराजनीति में सक्रिय।
55पायल जैन(26)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में सक्रिय।
55हिरेन्द्र सिंह(24)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में एंट्री।
59पूजा चांदेल(26)निर्दलीयस्टूडेंटराजनीति में एंट्री।
62दीपिका(21)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में एंट्री।
62तीपाशा खीची(23)निर्दलीयस्टूडेंटराजनीति में एंट्री।
63मदन गुर्जर(27)निर्दलीयइवेंट मैनेजमेंटराजनीति में सक्रिय।
69निहारिका त्रिपाठी(25)बीजेपीटीचरराजनीति में एंट्री।
70ज्योति खींची(29)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में एंट्री।
71महिमा साहू(26)निर्दलीयहाउसवाइफराजनीति में एंट्री।
78फिरदोस बानो(28)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में एंट्री।
79सुमित गुर्जर(24)निर्दलीयNOराजनीति में एंट्री।
80काश्यपी सांखला(22)बीजेपीस्टूडेंटपरिवार का बीजेपी में राजनितिक जुड़ाव।
80पूजा प्रजापति(27)निर्दलीयहाउसवाइफराजनीति में एंट्री।
80कविता कहार(25)निर्दलीयप्राइवेट जॉब।राजनीति में एंट्री।
80बिंदु(27)निर्दलीयहाउसवाइफराजनीति में एंट्री।
80फरजाना बानो(27)निर्दलीयहाउसवाइफराजनीति में एंट्री।
80शरीफन(24)निर्दलीयहाउसवाइफराजनीति में एंट्री।
10टीना बंजारा(25)निर्दलीयNOराजनीति में एंट्री।
12पूजा टांक(28)कांग्रेसCAकांग्रेस नेता की भतीजी।

---

ये खबर भी पढ़िए-

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने की मांग:निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया NOC में तथ्य छुपाने का आरोप, कहा- लाखों बकाया

भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देखें किसे मिला टिकट:पिछले चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा, उन पर भरोसा; कईं पार्षदों के टिकट काटें

बीजेपी नेता ने सिर मुंडवाया,विधायक पर मनमानी का लगाया आरोप:कहा- टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की; कांग्रेस ने 78 वार्ड के ही दिए सिंबल

जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: अजमेर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, महिला के लिए रिजर्व है मेयर पद