एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़ऑटो600 KM रेंज और 100 की स्पीड, जल्द लॉन्च होगी ये इलेक्ट्रिक कार
Denza Z9 GT की चार्जिंग कैपेसिटी भी काफी खास है. इसमें फ्लैश चार्जिंग तकनीक दी गई है और सही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने पर यह 1,500kW तक की चार्जिंग ले सकती है. आइए डिटेल्स जानते हैं.
Written By : क़मरजहां | Updated at : 15 Sep 2026 12:56 PM (IST)

BYD की गाड़ी की कितनी रेंज?
Source : BYD
चीन की ऑटो कंपनी BYD भारत में अपनी प्रीमियम कार ब्रांड Denza को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. Denza को BYD की मौजूदा कारों से ऊपर एक लग्जरी ब्रांड के तौर पर पेश किया जाएगा. कंपनी की शुरुआती कारों में Denza Z9 GT इलेक्ट्रिक कार शामिल हो सकती है.
BYD की इस गाड़ी को 2026 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इसे पूरी तरह बनी हुई CBU यूनिट के तौर पर भारत लाए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है.
भारत में Denza को BYD के मौजूदा मॉडल्स से ऊपर एक प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड के तौर पर पेश किया जाएगा. अभी BYD भारत में Atto 3, eMAX 7, Seal और Sealion 7 जैसे मॉडल बेचती है. Denza के जरिए कंपनी ज्यादा महंगे और लग्जरी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है.
कितनी है गाड़ी की स्पीड?
- Denza Z9 GT की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त परफॉर्मेंस होगी. इसमें ट्राई-मोटर सेटअप दिया गया है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर आगे और दो मोटर पीछे के पहियों को पावर देती हैं. तीनों मोटर मिलकर करीब 1,140 bhp की पावर और 1,210 Nm का टॉर्क पैदा करती हैं. करीब 2.9 टन वजन वाली इस कार के बावजूद यह सिर्फ 2.7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है.
- इस इलेक्ट्रिक कार में 122.5 kWh की सेकेंड जनरेशन Blade Battery दी गई है. कंपनी के अनुसार, यह बैटरी कार को करीब 600 किलोमीटर की WLTP रेंज दे सकती है. इसमें BYD की Cell-to-Body तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बैटरी को कार के स्ट्रक्चर का हिस्सा बनाया जाता है. इससे कार की स्पेस और स्ट्रक्चरल मजबूती में मदद मिलती है.

- Denza Z9 GT की चार्जिंग कैपेसिटी भी काफी खास है. इसमें फ्लैश चार्जिंग तकनीक दी गई है और सही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने पर यह 1,500kW तक की चार्जिंग ले सकती है. कंपनी का दावा है कि कार की बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में 10 से 70% और करीब 9 मिनट में 10 से 97% तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, भारत में चार्जिंग स्पीड मौजूद चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करेगी.
बड़ी और प्रीमियम कार होगी Z9 GT
- शेप के मामले में भी Denza Z9 GT काफी बड़ी कार है. इसकी लंबाई 5,180 mm, चौड़ाई 1,990 mm और व्हीलबेस 3,125 mm है. इसमें एयर सस्पेंशन और रियर-व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. रियर-व्हील स्टीयरिंग की मदद से इतनी बड़ी कार को मोड़ना और तंग जगहों पर चलाना आसान हो सकता है. इसमें जरूरत पड़ने पर कार को साइड की तरफ भी चलाने में मदद करने वाला खास सिस्टम दिया गया है.
फीचर्स में भी होगी काफी हाईटेक
- कार के केबिन में कई प्रीमियम और हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं. इसमें पांच स्क्रीन वाला केबिन, कैमरा-बेस्ड एक्सटीरियर मिरर और सीटों में मसाज, हीटिंग और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस वजह से Z9 GT का फोकस सिर्फ तेज रफ्तार पर नहीं, बल्कि लग्जरी और आराम पर भी रहेगा.

भारत में Denza के अलग आउटलेट खुल सकते हैं
- BYD भारत में Denza को अपने मौजूदा मॉडल्स से ऊपर प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करने की तैयारी कर रही है. Z9 GT के अलावा Denza D9 लग्जरी MPV भी शुरुआती मॉडल्स में शामिल हो सकती है. इन कारों की बिक्री के लिए दिल्ली-NCR और मुंबई जैसे बड़े लग्जरी कार बाजारों में अलग Denza आउटलेट शुरू किए जाने की उम्मीद है.
- कहा जा सकता है कि Denza Z9 GT भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक बेहद दमदार मॉडल बन सकती है. करीब 1.2 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत, 1,140 bhp की पावर, 600 किलोमीटर तक की रेंज और बेहद तेज चार्जिंग इसे खास बनाएगी. हालांकि, भारत में इसकी सफलता के लिए कीमत के साथ-साथ Denza ब्रांड की पहचान और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें:-
अंडरबॉडी CNG टैंक के साथ Hyundai लॉन्च कर सकती है Bayon, जानें खासियत

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है.
Read More
Published at : 15 Sep 2026 12:56 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




