पॉपुलर ऑडियो ब्रांड Skullcandy ने मार्केट में अपना लेटेस्ट वायरलेस हेडफोन Skullcandy Crusher 1080 ANC लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इस हेडफोन के खास ...और पढ़ें

Skullcandy Crusher 1080 ANC को लॉन्च कर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Skullcandy ने Bose ऑडियो टेक्नोलॉजी और अपने एडजस्टेबल Crusher Bass सिस्टम के साथ Crusher 1080 ANC वायरलेस हेडफोन लॉन्च कर दिया है। ये नया ओवर-ईयर हेडफोन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), स्पेशल ऑडियो, लंबी बैटरी लाइफ और सबसे लेटेस्ट ब्लूटूथ फीचर्स के सपोर्ट को कंबाइन करता है। ये Skullcandy एप के जरिए पर्सनलाइज्ड साउंड सेटिंग्स भी ऑफर करते हैं और इनमें कई लिसनिंग मोड्स शामिल हैं। ये हेडफोन चार कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और इसके रिटेल बॉक्स में एक ट्रैवल केस, चार्जिंग केबल और ऑडियो केबल साथ मिलते हैं।
Skullcandy Crusher 1080 ANC की कीमत और उपलब्धता
Skullcandy Crusher 1080 ANC हेडफोन की कीमत $279.99 (लगभग 26,900 रुपये) रखी गई है। ये ब्लैक, कैंडी, सीमेंट और प्राइमरजैसे शानदार कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया गया है। इस हेडफोन को कंपनी की ऑफिशियल US वेबसाइट के जरिए ग्लोबल मार्केट्स में खरीदा जा सकता है।
Skullcandy Crusher 1080 ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Skullcandy Crusher 1080 ANC में एक फ्लैट फोल्डिंग और कोलैप्सिबल ओवर-ईयर डिजाइन मिलता है, जिससे इसे स्टोर करना और कहीं ले जाना काफी आसान हो जाता है। इस हेडफोन में 36mm के डुअल ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसमें अलग-अलग यूनिट्स फुल-रेंज ऑडियो और बेस आउटपुट को संभालते हैं। यूजर्स हेडफोन पर दिए गए डेडिकेटेड Crusher व्हील से या फिर Skullcandy एप के जरिए बेस की इंटेंसिटी को खुद सेट कर सकते हैं। इस हेडसेट का इम्पिडेंस 36ohms है और इसकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 20,000Hz तक है।

Skullcandy का कहना है कि इसका नया ड्राइवर सिस्टम साफ ऑडियो, बेहतर इंस्ट्रूमेंट सेपरेशन और ज्यादा मजबूत बेस रिस्पॉन्स देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये हेडफोन Bose की एडवांस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिसमें Bose Sound Design Tuning, म्यूजिक, मूवी और पॉडकास्ट के लिए प्रीसेट EQ मोड्स और एक कस्टमाइजेबल फाइव-बैंड इक्वलाइजर शामिल है।
नॉइज को कंट्रोल करने के लिए, Skullcandy Crusher 1080 ANC में छह-माइक्रोफोन सिस्टम वाला Bose QuietControl Adaptive ANC इस्तेमाल किया गया है, जो आस-पास के माहौल के हिसाब से नॉइज कैंसिलेशन को खुद एडजस्ट कर लेता है। इसमें तीन लिसनिंग मोड्स मिलते हैं, जिनके नाम Quiet, Aware और Off हैं। हेड ट्रैकिंग के साथ Bose TrueSpatial फीचर इसमें स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट जोड़ता है, जबकि Bose WaveForm Audio Engine बैलेंस साउंड आउटपुट बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। वॉयस कॉल्स के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने के लिए इसमें Bose SpeechClarity का सपोर्ट भी है।
कनेक्टिविटी के लिए Skullcandy Crusher 1080 ANC में LE Audio और Auracast सपोर्ट के साथ Bluetooth 5.3 दिया गया है। ये हेडफोन मल्टीपॉइंट पेयरिंग और कंपैटिबल Android डिवाइसेस के लिए Google Fast Pair Suite वर्जन 3.3 को भी सपोर्ट करता है। Auto Connect फीचर की मदद से ये हेडफोन पहले से पेयर किए गए डिवाइसेस से खुद-ब-खुद दोबारा कनेक्ट हो सकता है। गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए इसमें एक लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ऑटो ऑफ मोड के साथ वियर डिटेक्ट, पर्सनल साउंड, स्टे अवेयर मोड और कॉल्स के लिए नैचुरल वॉयस साइडटोन जैसे फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स Skullcandy एप से बटन फंक्शन्स को कस्टमाइज कर सकते हैं, जबकि ऑन-बोर्ड कंट्रोल्स से कॉल्स, म्यूजिक प्लेबैक और वॉल्यूम को मैनेज किया जा सकता है।
बैटरी को लेकर दावा है कि Skullcandy Crusher 1080 ANC हेडफोन एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) ऑफ होने पर 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ और ANC ऑन होने पर 50 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट की क्विक चार्जिंग से ये हेडफोन 4 घंटे तक का लिसनिंग टाइम दे देता है। इस हेडफोन का वजन 374.2 ग्राम है।