July 30, 2026

दतिया उपचुनाव: शाम 6 बजे शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, सील होकर स्ट्रॉन्ग रूम में जमा हुईं EVM मशीनें| Navbharat Live

विज्ञापन

सार

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में मतदान संपन्न, शाम 6 बजे थमा वोटिंग का दौर, सील होकर स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं EVM, 291 केंद्रों पर दर्ज हुआ भारी उत्साह, अब 3 अगस्त को खुलेगा किस्मत का पिटारा।

With polling now completed, attention has shifted to the counting process as political parties await the outcome of the closely watched Datia Assembly by-election

दतिया उपचुनाव में मतदान संपन्न (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Datia By Election Voting Concludes Peacefully At 6 PM: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे निर्धारित समय पर समाप्त हुई। जैसे ही शाम 6 बजे का समय हुआ, सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया रोक दी गई और ईवीएम मशीनों को बंद कर सील कर दिया गया। इसके बाद ईवीएम को सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया गया जहां अब 3 अगस्त तक कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां मतदाताओं ने पूरे दिन उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। मतदान केंद्रों पर पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना न हो। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीनों को किया गया सील

मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनों को उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील किया गया। इसके बाद मशीनों को सुरक्षित वाहनों के माध्यम से स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाया गया, जहां बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा लगातार की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला

दतिया उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, जबकि अन्य दलों के उम्मीदवारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मतदान के बाद अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। राजनीतिक दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला अब मतगणना के दिन ही सामने आएगा।

यह भी पढ़ें: इंदौर में फर्जी एनओसी का मामला आया सामने, फर्जी एनओसी जारी करने वाला यंत्री गिरफ्तार

3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

दतिया उपचनाव की वोटिंग के बाद अब पूरे प्रदेश की निगाहें 3 अगस्त पर टिकी हैं, जब स्ट्रॉन्ग रूम के ताले खुलेंगे और मतगणना के बाद यह तय होगा कि आखिर दतिया का अगला विधायक कौन बनेगा। गौरतलब है कि, यह चुनाव कई मायनों से खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें भाजपा ने बड़ा आशुतोष तिवारी को टिकट देकर सबको हैरान कर दिया था।

Follow Navbharatlive whatsapp