September 6, 2026

6 छक्के और 76 रन... BCCI ने जिसे बनाया कप्तान, उसने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले किया बड़ा धमाका

6 छक्के और 76 रन... BCCI ने जिसे बनाया कप्तान, उसने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले किया बड़ा धमाका

देहरादून में गरजा लक्ष्य रायचंदानी का बल्ला. (फोटो- Dehradun T20 League)

Lakshya Raichandani In Dehradun T20 League 2026: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम 18 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. राजकोट में खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए 17 साल के लक्ष्य रायचंदानी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है. इंटरनेशनल लेवल पर यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से ठीक पहले लक्ष्य ने देहरादून टी20 लीग 2026 में आतिशी अर्धशतक जड़कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दे दिया है.

देहरादून में गरजा लक्ष्य रायचंदानी का बल्ला

देहरादून टी20 लीग में सितंबर को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी मैदान पर मसूरी थंडर और हरबर्टपुर नाइटराइडर्स के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाला मुकाबला खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मसूरी थंडर के लिए लक्ष्य रायचंदानी ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट लगाए. लक्ष्य ने सिर्फ 53 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 76 रनों की जबरदस्त पारी खेली.

उनकी इस पारी की बदौलत मसूरी थंडर ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. हरबर्टपुर नाइटराइडर्स ने भी शानदार संघर्ष किया और 20 ओवर में मुकाबला टाई पर खत्म हुआ. इसके बाद सुपर ओवर में मसूरी थंडर ने बाजी मार ली, जिसमें लक्ष्य की पारी निर्णायक साबित हुई.

राजकोट सीरीज के लिए कैसी है तैयारी?

लक्ष्य रायचंदानी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बात करते हुए कहा, ‘मैं किसी खास या अलग तरह का पालन नहीं कर रहा हूं. मैं अपनी सामान्य तैयारी पर ही ध्यान दे रहा हूं और लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं. मेरा फोकस अपनी बल्लेबाजी और खेल के दूसरे पहलुओं पर काम करने पर है, ताकि इंटरनेशनल सीरीज में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकूं. मैं दिन-प्रतिदिन अपने खेल पर काम कर रहा हूं और लगातार सुधार करने की कोशिश कर रहा हूं. घरेलू सीजन लंबा होने वाला है, इसलिए मेरा ध्यान अपनी फिटनेस, प्रैक्टिस और खेल में छोटे-छोटे सुधार करने पर है. मैं हर दिन कुछ नया सीखने और अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं.’

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button