September 7, 2026

सिर्फ 6.59mm थिकनेस और 6000mAh बैटरी के साथ आएगा Tecno Camon Slim 5G, चेक करें सभी फीचर्स - tecno camon slim 5g announced with 659mm thickness 6000mah battery specifications features

टेक्नो ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Tecno Camon Slim 5G को लिस्ट कर दिया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन सामने आ गए हैं।

Tecno Camon Slim 5G के स्पेसिफिकेशन्स हुए रिवील

Tecno Camon Slim 5G के स्पेसिफिकेशन्स हुए रिवील

HighLights

  1. Tecno Camon Slim 5G के स्पेसिफिकेशन्स हुए कन्फर्म।

  2. MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी।

  3. 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कन्फर्म हो गई है। कंपनी ने अपने Camon सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन को ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट करते हुए कई स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन रिवील किए हैं। इस फोन को MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। टेक्नो के इस फोन की थिकनेस 6.39mm है।

Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन की कीमत और सेल को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। यह फोन Burgundy Red, Gossamer White, Matisse Black, Neo Mondrian, Rebel Pink, और Van Gogh Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टेक्नो का यह फोन दो वेरिएंट्स - 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में लॉन्च किया जाएगा।

Tecno Camon Slim 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K (1,208 x 2,644 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,160Hz PWM हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग सपोर्ट के साथ आएगा। Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ मार्केट में लाया जाएगा। यह फोन Android 16 पर आधारित कंपनी के HiOS 16 पर रन करेगा।

tecno slim

फोटोग्राफी की बात करें तो Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का 1/1.56-इंच Sony LYT-700C सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। फोन में सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Tecno Camon Slim 5G स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का बैटरी को लेकर दावा है कि यह 5 साल की ड्यूरेबिलिटी के साथ आती है। कनेक्विटिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C पोर्ट, NFC, और GPS का सपोर्ट दिया गया है।