iQOO Z11 Lite 5G फोन कल 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है। यह फोन 6,500mAh बैटरी, 120Hz डिस् ...और पढ़ें

6,500mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन कल होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO कल यानी 24 जुलाई को भारत में अपनी बजट Z-सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को iQOO Z11 Lite के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह डिवाइस Amazon India पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन को Solar Flame और Midnight Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में Military-Grade Durability, SGS 5-Star Drop रेजिस्टेंस और नोटिफिकेशन के लिए Dynamic Light जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। चलिए पहले डिवाइस के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...
iQOO Z11 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। साथ ही फोन में 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी का कहना है कि ये फोन अपने सेगमेंट के सबसे ब्राइट डिस्प्ले ऑफर कर सकता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देगी।
Built to handle more than just your everyday. 🛡️📱
From accidental drops to everyday splashes and dusty adventures, the iQOO Z11 Lite is designed with comprehensive protection inside and out, so you can focus on what matters.
Launching on 24th July.
[ Smartphones, iQOO,… pic.twitter.com/IhnWDaFryL
— iQOO India (@IqooInd) July 23, 2026
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा, जो इस प्राइस सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन्स के लिए एक पॉपुलर चिपसेट है। साथ ही डिवाइस में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट मिलेगा।
iQOO Z11 Lite के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जबकि सॉफ्टवेयर के तौर पर iQOO Z11 Lite OriginOS 6 पर रन कर सकता है। कंपनी फोन को 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। हालांकि, अभी ये क्लियर नहीं है कि फोन को कितने Android OS अपडेट मिलेंगे।
कई AI फीचर्स भी
इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। AI Creation की मदद से यूजर्स डॉक्यूमेंट का समरी तैयार कर सकेंगे, टेक्स्ट को री-राइट और ट्रांसलेट कर पाएंगे। साथ ही नए आइडिया भी AI से जेनरेट कर सकेंगे। जबकि AI Captions फीचर लाइव ट्रांसक्रिप्शन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और मीटिंग या लेक्चर का वन-टैप समरी तैयार करके दे देगा।
iQOO Z11 Lite की संभावित कीमत
कीमत को लेकर iQOO ने संकेत दिए हैं कि Z11 Lite की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जाएगी। लॉन्च ऑफर्स के साथ इसकी शुरुआती कीमत और भी कम होने की उम्मीद है। इस प्राइस रेंज में ये फोन Vivo T-सीरीज, OPPO K-सीरीज, Redmi Note और Realme Narzo सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकता है।
इसलिए अगर आप भी इन दिनों कोई बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले, दमदार बिल्ड क्वालिटी और AI फीचर्स वाला नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11 Lite एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Nokia का नया फीचर फोन लॉन्च: 19 दिन तक चलेगी बैटरी, पानी-धूल से भी रहेगा सुरक्षित