August 9, 2026

थाटीपुर 6 बेड का अस्पताल अब 50 बेड का होगा: CMHO ने भेजा प्रस्ताव, 75 से 80 हजार आबादी को मिलेगा फायदा; OPD में सालाना 40 हजार मरीज पहुंचते हैं - Gwalior News

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ग्वालियर सीएमएचओ कार्यालय का फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

ग्वालियर सीएमएचओ कार्यालय का फाइल फोटो

ग्वालियर में थाटीपुर के 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड करने की तैयारी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एमएस सागर ने अस्पताल के निरीक्षण के बाद इसके उन्नयन का प्रस्ताव आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल को भेजा है। अस्पताल की मौजूदा क्षमता की तुलना में मरीजों की संख्या अधिक होने और आसपास के 5 से 6 वार्डों की करीब 75 से 80 हजार आबादी को देखते हुए यह जरूरत महसूस की गई।

वर्तमान में यह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड-24 में संचालित है, जिसकी आबादी करीब 13 हजार है। अस्पताल में हर महीने करीब 10 प्रसव हो रहे हैं, जबकि सालाना OPD करीब 40 हजार मरीजों की है। ऐसे में 6 बेड की मौजूदा क्षमता मरीजों की जरूरत के मुकाबले कम पड़ रही है।

40-50 साल पुराने भवन और क्वार्टर भी जर्जर निरीक्षण के दौरान CMHO ने अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड, एनआरसी और स्टोर का जायजा लिया। अस्पताल भवन के साथ कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टर भी करीब 40 से 50 साल पुराने हैं और जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में अस्पताल को 50 बेड का करने के साथ भवन, वार्ड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की जरूरत भी सामने आई है।

थाटीपुर अस्पताल के वार्ड में भर्ती महिलाएं

थाटीपुर अस्पताल के वार्ड में भर्ती महिलाएं

आसपास के 5-6 वार्डों के मरीजों को मिलेगा स्थानीय इलाज थाटीपुर PHC से जिला अस्पताल मुरार करीब 3 किलोमीटर दूर है। वहीं सिविल अस्पताल हजीरा और बिरला नगर की दूरी करीब 5 से 6 किलोमीटर है। थाटीपुर में 50 बिस्तरीय CHC बनने से आसपास के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। इससे जिला अस्पताल मुरार सहित दूसरे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

निरीक्षण के बाद CMHO ने भेजा प्रस्ताव CMHO डॉ. एमएस सागर ने बताया कि थाटीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की जरूरत महसूस हुई। इसी के आधार पर 6 बिस्तरीय PHC को 50 बिस्तरीय CHC में उन्नयन करने का प्रस्ताव आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन को भेजा गया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • ग्वालियर के तिघरा डैम में डूबे युवक का आखिरी VIDEO: डैम जाने से पहले गाते हुए दिखा; थोड़ी देर तैरने के बाद गहरे पानी में चला गया

    डैम जाने से पहले गाते हुए दिखा; थोड़ी देर तैरने के बाद गहरे पानी में चला गया|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar1:07
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ब्लैकमेलिंग से परेशान नाबालिग छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीया: ग्वालियर में स्कूल जाते वक्त बदमाशों ने रास्ता रोका,वीडियो बनाया; बदनाम करने की धमकी दी

    ग्वालियर में स्कूल जाते वक्त बदमाशों ने रास्ता रोका,वीडियो बनाया; बदनाम करने की धमकी दी|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • युवती को अगवा कर गैंगरेप, झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली: ग्वालियर में दो युवकों ने ऑटो में खींचा, नशीला पानी पिलाया; 3 थानों तक भटकी पीड़िता

    ग्वालियर में दो युवकों ने ऑटो में खींचा, नशीला पानी पिलाया; 3 थानों तक भटकी पीड़िता|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हॉर्न बजाने पर पड़ोसी ने कार से 2 बार कुचला: ग्वालियर में पहले टक्कर मारी, फिर बैक कर दोबारा चढ़ाई कार; आरोपी गिरफ्तार

    ग्वालियर में पहले टक्कर मारी, फिर बैक कर दोबारा चढ़ाई कार; आरोपी गिरफ्तार|ग्वालियर,Gwalior - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर