Jio Hotstar Trending: जियो हॉटस्टार पर इस वक्त एक रोमांटिक पॉलिटिकल रिवेंज सीरीज ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। क्या आप पहचान पाए सीरीज का नाम।

1/9![]()
19 जून को रिलीज हुआ है दूसरा सीजन
जियो हॉटस्टार पर एक रिवेंज पॉलिटकल रोमांटिक शो का सीजन 2 ट्रेंड कर रहा है। इस शो का सीजन 2 19 जून को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।

2/9![]()
कुलदीप और सानविका की लव स्टोरी है ये सीरीज
जियो हॉटस्टार पर ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर छाया हुआ है। शो की कहानी की बात करें तो कहानी शानविका और कुलदीप के इर्द-गिर्द घूमती है।

3/9![]()
पहले सीजन में क्या हुआ था?
पहले सीजन में दिखाया गया है कि कुलदीप की जान बचाने के लिए शानविका अपने परिवार के सामने कहती है कि वो कुलदीप को प्यार नहीं करती है। कुलदीप ही उसके पीछे पड़ा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुलदीप दूसरी जाति से आता है।

4/9![]()
सुशील पांडे ने निभाया है कुलदीप के पिता का किरदार
शानविका के झूठ के बाद उसके चाचा और पापा कुलदीप के परिवार को पूरे समाज के साथ बुरी तरह मारते-पीटते हैं। उसका घर जला देते हैं। इसके बाद कुलदीप अपने परिवार के साथ उस शहर को छोड़कर चला जाता है।

5/9![]()
सानविका से बदला लेने लौटता है कुलदीप
कुलदीप बहुत पढ़ाई करने के बाद डीएम बनकर अपने शहर वापस आता है। वो सानविका के परिवार से बदला लेता है। बदले की आग में सानविका के पिता और पति की मौत हो जाती है।

6/9![]()
जब दोबारा साथ आते हैं कुलदीप और सानविका
दूसरे सीजन की बात करें तो कुलदीप को पता चलता है कि सानविका ने झूठ क्यों बोला था। इसके बाद कुलदीप और सानविका एक बार फिर साथ आते हैं। कुलदीप सानविका की उन लोगों से बदला लेने में मदद करता है जो उसके दुश्मन है।

7/9![]()
कुलदीप को फिर धोखा देती है सानविका
सीरीज में अबतक दिखाया गया है कि सानविका आखिरी में कुलदीप को भी धोखा दे देती है और उसे जेल भिजवाती है। कुलदीप अपने ससुर की वजह से जेल से छूट जाता है।

8/9![]()
रिलीज हो चुके हैं 29 एपिसोड्स
अब कुलदीप सानविका से बदला लेने को तैयार है। इसकी तैयारी भी उसने शुरू कर दी है। सीजन 2 के अबतक 29 एपिसोड आ चुके हैं। हर शुक्रवार शो के नए एपिसोड रिलीज होते हैं। आनेवाले एपिसोड्स काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

9/9![]()
6.5 है शो की IMDb रेटिंग
ठुकरा के मेरा प्यार की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। इस सीरीज को सिद्धार्थ पासी जैरथ ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में संचिता बसु ने ने सानविका का किरदार निभाया है। वहीं, कुलदीप का किरदार धवल ठाकुर ने निभाया है।

Hotstar
Hindi Newsफोटोमनोरंजनजियो हॉटस्टार पर छाया हुआ है ये रोमांटिक थ्रिलर शो, 6.5 है IMDb रेटिंग