October 18, 2026

जयपुर: पिता ने करवाया 6 साल के बेटे का किडनैप: पड़ोसी संग भागी पत्नी ले गई 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट, दबाव बनाने के लिए रची साजिश - Jaipur News

जयपुर में 6 साल के बच्चे की किडनैपिंग के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। बच्चे को उसके पिता ने ही अपने भाई और 2 कर्मचारियों के साथ मिलकर किडनैप किया था। पुलिस ने बच्चे को ढूंढ लिया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

.

जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी करीब 3 महीने पहले पड़ोसी के साथ चली गई थी। वह 3 करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट भी साथ ले गई थी। पड़ोसी और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए बच्चे की किडनैपिंग की साजिश रची। अपनी दुकान के 2 कर्मचारियों को भी प्लान में शामिल किया।

पुलिस ने पिता, चाचा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पिता, चाचा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बाइक सवार बदमाशों ने किया था किडनैप

DCP (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- आरोपी कालूराम मीणा ने 16 अक्टूबर को शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि मेरा बेटा (6) पहली क्लास में पढ़ता है। स्कूल से लौटने के बाद दोपहर करीब 3:15 बजे चचेरी बहन (16) के साथ घर के पास आरओ प्लांट पर पानी लेने गया था। इसी दौरान बाइक पर आए 2 नकाबपोश बदमाश बच्चे को उठाकर ले गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज में बदमाश दिखाई दिए। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था और बाइक की नंबर प्लेट भी हटा रखी थी। CCTV फुटेज के आधार पर रूट चार्ट बनाकर आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपी पिता ने अपनी दुकान के कर्मचारियों को शामिल कर बच्चे का किडनैप करवाया था।

आरोपी पिता ने अपनी दुकान के कर्मचारियों को शामिल कर बच्चे का किडनैप करवाया था।

दोस्त के साथ भाग गई थी पत्नी, दबाव बनाने के लिए रची साजिश

डीसीपी (चाकसू) भवानी सिंह ने बताया- पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कालूराम मीणा की पत्नी सुपारी देवी 6 जुलाई 2026 को उसके दोस्त और पड़ोसी राकेश मीणा के साथ चली गई थी। वह अपने नाम पर की गई 3 करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट भी साथ ले गई थी।

कालूराम ने शिवदासपुरा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी के वापस नहीं लौटने से नाराज होकर कालूराम ने अपने भाई मन्नाराम मीणा के साथ मिलकर राकेश और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए बच्चे की किडनैपिंग की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने अपनी दुकान के कर्मचारियों धोलू मीणा और अंगद मीणा को शामिल किया।

ये खबर भी पढ़ें...

6 साल के बच्चे का दिनदहाड़े किडनैप:बाइक पर उठा ले गए बदमाश, बहन के साथ पानी लेने गया था; CCTV में कैद नकाबपोश

जयपुर में 6 साल के बच्चे की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। शिवदासपुरा इलाके में 16 अक्टूबर को दोपहर बाइक पर आए दो बदमाश मासूम को उठा ले गए। वह बड़ी बहन के साथ पानी लेने गया था। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में दो नकाबपोश बच्चे को बाइक पर ले जाते हुए नजर आए। (पूरी खबर पढ़ें)