September 3, 2026

जन्माष्टमी पर घर को सजाना है लेकिन बजट नहीं है? इन 6 घरेलू चीजों से करें सुंदर सजावट

Janmashtami Decor: जन्माष्टमी के त्योहार पर सभी कान्हा के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन इस बार आपको सजावट के नाम पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद कुछ चीजों से ही बहुत खूबसूरत सजावट कर सकते हैं जिससे आपका घर त्योहार के हिसाब से एकदम परफेक्ट लगेगा. आइए जानते हैं ऐसी कौन सी 6 चीजें हैं जिनकी मदद से आप टाइट बजट में भी घर को सुंदर लुक दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है कान्हा? इस तरह करें बालगोपाल की तरह तैयार

---विज्ञापन---

दरवाजे पर घर की चीजों से बनाएं तोरण

अपने घर के मेन गेट पर सजावट जरूर करें. ऐसा करने से घर पर बाहर से ही एक त्योहार वाला फील आने लगता है. घर के दरवाजे पर तोरण लगाने के लिए गेंदे के फूल और हरी पत्तियों की मदद से एक बंदनवार बनाई जा सकती है. अगर आपके पास पहले से ही कोई तोरण रखा है तो आप उसे भी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

पूरे घर के बजाय कान्हा के कोने को सजाएं

---विज्ञापन---

पूरे घर को सजाना कभी-कभी थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसलिए सिर्फ उस जगह पर फोकस करें जहां पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं. उसी जगह को सजावट का मेन फोकस बनाएं. लड्डू गोपाल के आसपास सजावट करने के लिए पुराने छोटे खिलौने, फूल, मोरपंख या पहले से मौजूद सजावटी सामान का आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

पुराने दुपट्टे से करें सजावट

---विज्ञापन---

अगर आपके पास भी कोई साफ पुराना दुपट्टा पड़ा है तो आप उसे घर की किसी खाली दीवार पर लगाकर उस दीवार को सजा सकते हैं. अगर आप और भी अच्छा लुक चाहते हैं तो आप कोई रंगीन या चमकीला दुपट्टा भी दीवार पर लगा सकते हैं. दुपट्टे के आसपास फूल या लाइट लगाकर आप इसे कान्हा के पीछे का बैकग्राउंड बना सकते हैं.

मोरपंख का भी करें इस्तेमाल

---विज्ञापन---

मोरपंख कृष्ण जी का प्रिय है, इसलिए उसे भी सजावट का हिस्सा जरूर बनाएं. आप मोरपंख का झूले, पूजा स्थान या घर के किसी कोने को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

फूल और पुरानी लाइटें आएंगी काम

---विज्ञापन---

अगर आपके घर में दीवाली के टाइम की लाइटें रखी हैं तो इन्हें भी निकाल लीजिए क्योंकि इनसे आप जन्माष्टमी की सजावट कर सकते हैं. इन लाइटों और नकली फूलों को आप पूजा वाली जगह पर लगा सकते हैं. गेंदे के फूल, फूलों की लड़ियां और हल्की रोशनी को मिलाकर आप एक बहुत अच्छा कोना तैयार कर सकते हैं.

बच्चों के लिए बनाएं छोटा फोटो बूथ

---विज्ञापन---

घर के किसी एक हिस्से में आप बच्चों का फोटो बूथ बना सकते हैं. घर के कोने में बांसुरी, मुकुट, मोरपंख या मटकी जैसी चीजें रखकर एक अच्छा फोटो बूथ बनाया जा सकता है. बच्चे यहां पर कृष्ण की वेशभूषा में फोटो खिंचवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Janmashtami Wishes: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… जन्माष्टमी पर सभी को भेजिए शुभकामनाएं इन Photos के साथ

---विज्ञापन---