August 6, 2026

रेवाड़ी पुलिस ने 6 नशा तस्कर पकड़े: स्मैक और गांजा बरामद; 2 आरोपियों पर पहले से 10 केस दर्ज - Rewari News

रेवाड़ी6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी धीरेज उर्फ नाईका। - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी धीरेज उर्फ नाईका।

रेवाड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' में अलग-अलग स्थानों से 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.86 ग्राम स्मैक, 520 ग्राम गांजा और 3 दर्जन से अधिक शराब की बोतल बरामद की है। आरोपियों की पहचान बोहतवास अहीर निवासी धीरज उर्फ नाईका, रेवाड़ी की शिव कॉलोनी निवासी हिमांशु, विजय नगर निवासी गजेन्द्र, उत्तम नगर निवासी विजयपाल, हंस नगर निवासी पूर्ण शामिल है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 2 के खिलाफ पहले से रेवाड़ी और गुरुग्राम में 10 मामले दर्ज हैं।

आरोपी हिमांशु के साथ पुलिस टीम।

आरोपी हिमांशु के साथ पुलिस टीम।

गुरुग्राम और रेवाड़ी में केस दर्ज

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए रेवाड़ी ने इंचार्ज संजय कुमार की अगुवाई में शिव कॉलोनी निवासी हिमांशु को 2.86 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। हिमांशु के खिलाफ गुरुग्राम के थाना राजेंद्रा पार्क और रेवाड़ी में मारपीट और गैमलिंग के 3 केस दर्ज हैं।

गांव बोहतावास अहीर निवासी धीरज उर्फ नाईका को 520 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। इसके खिलाफ गुरुग्राम के थाना बझघेडा और रेवाड़ी में नशा तस्करी, मारपीट के 7 केस दर्ज हैं।

आरोपी जयबीर के साथ पुलिस टीम।

आरोपी जयबीर के साथ पुलिस टीम।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उन्होंने बताया कि मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने रेवाड़ी के उत्तम नगर निवासी विजयपाल को 13, विजय नगर निवासी गजेंद्र को 13 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने हंस नगर निवासी आरोपी पूर्ण को 12.5 बोतल देशी शराब के साथ पकड़ा। पीओ स्टॉफ ने उद्घोषित आरोपी गांव धारण की ढाणी निवासी जयबीर सिंह को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

.

खबरें और भी हैं...

  • रेवाड़ी के कोसली अस्पताल का स्वास्थ्य निदेशक ने निरीक्षण किया: रिकॉर्ड में खामियों पर स्टाफ को फटकारा; बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    रिकॉर्ड में खामियों पर स्टाफ को फटकारा; बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में मकान गिरने से चाची- भतीजा घायल: कमरे में थे दोनों, मलबा ऊपर आकर गिरा, पीड़िता बोली-आंख खुली तो मैं अस्पताल में थी

    कमरे में थे दोनों, मलबा ऊपर आकर गिरा, पीड़िता बोली-आंख खुली तो मैं अस्पताल में थी|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी में रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार: जमीन का रिकार्ड ठीक करने, इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगे 10 हजार, एसीबी ने पकड़ा

    जमीन का रिकार्ड ठीक करने, इंतकाल दर्ज करने के लिए मांगे 10 हजार, एसीबी ने पकड़ा|रेवाड़ी,Rewari - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रेवाड़ी के निजी अस्पताल में नाबालिग से रेप: UP का रहने वाला सहकर्मी गिरफ्तार; बोला- किसी को बताया, तो मार दूंगा

    • कॉपी लिंक

    शेयर