August 17, 2026

इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये धांसू 5G स्मार्टफोन: 7500mAh बैटरी से लेकर 144Hz AMOLED डिस्प्ले तक मिलेंगे खास फीचर्स

Mon, 17 Aug 2026 10:13 AM IST

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 10:13 AM IST

सार

Upcoming Smartphones: अगस्त के इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की एंट्री होगी, जबकि POCO और Realme भी नए 5G फोन ला सकते हैं। जानें इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में पूरी जानकारी।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अगस्त का यह सप्ताह काफी दिलचस्प रहने वाला है। भारत में Tecno Pova 8 Pro 5G और iQOO Z11 5G की लॉन्चिंग तय है, जबकि POCO M8x 5G और Realme P4s 5G भी इस सप्ताह दस्तक दे सकते हैं। इन फोन्स में बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और दमदार 5G प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए इन फोन्स के बारे में करीब से जानते हैं।

upcoming smartphones this week august 2026 tecno pova 8 pro 5g iqoo z11 poco m8x Realme P4s 5G details

Tecno Pova 8 Pro 5G - फोटो : Tecno

Tecno Pova 8 Pro 5G

लॉन्च: 18 अगस्त 2026 | एक्सपेक्टेड प्राइस: ₹20,000-₹25,000

  • Tecno Pova 8 Pro 5G को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 50MP Sony LYT-700C OIS कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसमें 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है। पीछे कंपनी का नया Alive Matrix Display आकर्षण का केंद्र होगा।

upcoming smartphones this week august 2026 tecno pova 8 pro 5g iqoo z11 poco m8x Realme P4s 5G details

iQOO बहुत जल्द भारत में उतारेगी नया Z सीरीज फोन - फोटो : iQOO

iQOO Z11 5G

लॉन्च: 20 अगस्त 2026 | एक्सपेक्टेड प्राइस: ₹35,000-₹40,000

  • iQOO Z11 5G को 20 अगस्त को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की कीमत 40 हजार रुपये से कम होने का संकेत दिया है। इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलने की जानकारी कन्फर्म हो गई है।
  • फोन में 12GB तक RAM, Android 16 और 7,050mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। AI Captions जैसे फीचर्स भी फोन का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

upcoming smartphones this week august 2026 tecno pova 8 pro 5g iqoo z11 poco m8x Realme P4s 5G details

POCO M8x 5G - फोटो : POCO

POCO M8x 5G

लॉन्च: 17-24 अगस्त | एक्सपेक्टेड प्राइस: ₹13,000-₹16,000

  • POCO ने M8x 5G को टीज कर दिया है और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि हो चुकी है। फोन में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh बैटरी हो सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। पीछे 50MP कैमरा और सामने 8MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

upcoming smartphones this week august 2026 tecno pova 8 pro 5g iqoo z11 poco m8x Realme P4s 5G details

Realme P4 5G - फोटो : Realme

Realme P4s 5G

लॉन्च: 17-24 अगस्त | एक्सपेक्टेड प्राइस: ₹18,000-₹22,000

  • Realme P4s 5G की ऑफिशियल लॉन्च की डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक के मुताबिक इसे 24 अगस्त के आसपास पेश किया जा सकता है। फोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 8GB RAM और 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है।
  • फोन में बड़ी 8,000mAh बैटरी होने की भी रिपोर्ट है, हालांकि फाइनल स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च के समय ही कन्फर्म होगी।

नोट: स्मार्टफोन्स की कीमत और कई स्पेसिफिकेशन अभी लीक या अनुमान पर आधारित हैं। आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय बदल सकती है।