September 13, 2026

नया 5G फोन खरीदने का प्लान है? 128GB स्टोरेज और 3 कलर्स के साथ आएगा ये मॉडल

नया 5G फोन खरीदने का प्लान है? 128GB स्टोरेज और 3 कलर्स के साथ आएगा ये मॉडल

3 शानदार कलर्स और 128GB स्टोरेज! आते ही धमाल मचाएगा ये सस्ता 5G फोन

अगर आप नया 5G फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Mivi One 5G आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है. Mivi का यह पहला स्मार्टफोन है और लॉन्च से पहले ही कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स से पर्दा उठा रही है. फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है, जहां इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है. अब कंपनी ने फोन के कलर और स्टोरेज की जानकारी भी टीज कर दी है. ऐसे में लॉन्च से पहले Mivi One 5G को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है.

तीन कलर्स में आएगा Mivi One 5G

कंपनी के मुताबिक, Mivi One 5G को भारत में तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. इनमें Burgundy, Blue और Green कलर शामिल हैं. यानी ग्राहकों को फोन खरीदते समय तीन रंगों में से अपनी पसंद का विकल्प चुनने का मौका मिलेगा.

फोन का डिजाइन भी कंपनी ने माइक्रोसाइट के जरिए दिखाना शुरू कर दिया है. तस्वीरों से पता चलता है कि इसका रियर पैनल फ्लैट रखा गया है और फोन का लुक काफी साफ-सुथरा नजर आता है.

128GB स्टोरेज का मिलेगा सपोर्ट

स्टोरेज की बात करें तो Mivi One 5G में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलने की पुष्टि हो गई है. कंपनी ने माइक्रोसाइट को अपडेट करते हुए इस जानकारी को टीज किया है. 128GB स्टोरेज रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी काम की हो सकती है. इसमें यूजर्स फोटो, वीडियो, ऐप्स और दूसरी फाइलें आसानी से रख सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि फोन कितने RAM विकल्पों में आएगा.

डुअल कैमरा से लैस होगा फोन

Mivi One 5G के डिजाइन की एक और खास बात इसका कैमरा सेटअप है. फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसमें दो रियर कैमरे नजर आते हैं. इसके साथ LED फ्लैश भी दी गई है. रियर पैनल पर नीचे की तरफ Mivi की वर्टिकल ब्रांडिंग दिखाई देती है. फोन में फ्लैट मिड-फ्रेम दिया गया है, जिससे इसका डिजाइन मॉडर्न लुक देता है.

फोन के डिजाइन में मिलेंगे ये फीचर्स

फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि बाईं तरफ कोई बड़ा बटन या कटआउट नजर नहीं आता. नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल के पास USB Type-C पोर्ट दिया गया है.

फोन के ऊपरी हिस्से पर एक छोटा कटआउट भी दिखाई देता है. माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल सेकेंडरी माइक्रोफोन के लिए किया जा सकता है. हालांकि, इस बारे में कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

Snapdragon चिपसेट से होगी लैस

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन को Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। यह Mivi का पहला स्मार्टफोन है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा. हालांकि, अभी कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि इसमें कौन सा Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा. फोन Android पर चलेगा, लेकिन Android के किस वर्जन का इस्तेमाल होगा, इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है.आने वाले दिनों में Mivi One 5G की कीमत, प्रोसेसर, RAM और दूसरे फीचर्स से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद ही इसकी पूरी तस्वीर साफ होगी.

यह भी पढ़ें- 26,000 रुपये सस्ते में मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, यहां मिल रहा धाकड़ ऑफर

70% OFF देखकर न हों खुश! ऑनलाइन शॉपिंग के फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी रोक

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button