September 27, 2026

यूपी में आंधी-बारिश से 60 मौतें, ओवैसी की रैली कैंसिल: कानपुर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, हजारों पेड़-पोल उखड़े, फसलें बर्बाद - Uttar Pradesh News

यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर लगभग पूरे प्रदेश में 65 घंटे तक लगातार बारिश हुई। 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। फिलहाल बारिश थम गई है। लेकिन, आसमान में अब भी काले बादल छाए हैं। आंधी-बारिश

.

लखनऊ में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सितंबर महीने में एक दिन में (26 सितंबर) सबसे ज्यादा 135.8 मिमी. बारिश हुई। इससे पहले 14 सितंबर 2012 को 138 मिमी. बारिश हुई थी। कानपुर में भी 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 1981 के बाद पहली बार 24 घंटे में 175.4 मिमी बारिश हुई। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा।

लगातार बारिश से गांव, गली और मोहल्लों में पानी भर गया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। हजारों पेड़ और पोल उखड़कर गिर गए हैं। कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया। कुशीनगर में गंडक बैराज के 36 फाटक खोल दिए गए हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का श्रावस्ती दौरा रद्द कर दिया गया है।

लखनऊ में घरों में किचन और बेडरूम तक पानी घुस गया है। गलियों में कमर तक पानी भरा है। बरेली और गोरखपुर में गलियों में बाइक और कारें डूब गईं। योगी ने अपील की है कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपनों का ख्याल रखें। सरकार आपके साथ खड़ी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 52.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 2.7 मिमी से 25 गुना ज्यादा है।

आज प्रदेश के 66 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। फिलहाल इसका असर सिर्फ तराई के इलाकों में थोड़ा-बहुत रह गया है। 28 सितंबर से यूपी में सिर्फ हल्की-फुल्की बारिश होगी। अक्टूबर शुरू होते ही मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

बारिश-बाढ़ की 10 तस्वीरें देखिए…

देवरिया जिले के बैतालपुर आयल डिपो के समीप रेलवे ट्रैक के ऊपरसे गुजरे ओएचई केबल पर पेड़ गिर गया। जिससे आग लग गई। जिससे पांच घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। जिससे कुछ ट्रेनों को अलग अलग स्थानों पर रोकना पड़ा।

बरेली में भारी बारिश के बीच सड़कें तालाब बन गईं। पानी में फंसकर कार बंद हो गई। लोगों को धक्का लगाकर कार को बाहर निकाला।

बरेली में भारी बारिश के बीच सड़कें तालाब बन गईं। पानी में फंसकर कार बंद हो गई। लोगों को धक्का लगाकर कार को बाहर निकाला।

गोरखपुर में भारी बारिश की वजह से गलियों कमर तक पानी भर गया। बाहर खड़ीं बाइकें और कार डूब गईं।

गोरखपुर में भारी बारिश की वजह से गलियों कमर तक पानी भर गया। बाहर खड़ीं बाइकें और कार डूब गईं।

लखनऊ के बख्शी के तालाब इलाके के गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ। खेतों में पानी भरा है। फसलें गिरकर डूब गई हैं।

लखनऊ के बख्शी के तालाब इलाके के गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ। खेतों में पानी भरा है। फसलें गिरकर डूब गई हैं।

देवरिया जिले में बारिश के बाद गली-मोहल्लों में पानी भर गया। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया डीएम मधुसूदन हुल्गी, एडीएम प्रेमनारायण सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सड़क पर उतरकर हालात का जायजा लिया।

चंदौली में पिछले 48 घंटे से हुई बारिश के बाद डैम लबालब भर गए। मुसाखाड़ डैम, लतीफशाह, भैसोड़ा, नौगढ़ और चंद्रप्रभा डैम के गेट खोलने पड़े।

चंदौली में पिछले 48 घंटे से हुई बारिश के बाद डैम लबालब भर गए। मुसाखाड़ डैम, लतीफशाह, भैसोड़ा, नौगढ़ और चंद्रप्रभा डैम के गेट खोलने पड़े।

लखनऊ के शंकर पुरवा वार्ड में घरों-दुकानों में पानी भर गया। गलियों में कमर तक पानी भरा है। लोग अपने घरों के अंदर कैद रहने को मजबूर हैं।

लखनऊ के शंकर पुरवा वार्ड में घरों-दुकानों में पानी भर गया। गलियों में कमर तक पानी भरा है। लोग अपने घरों के अंदर कैद रहने को मजबूर हैं।

देवरिया में शनिवार शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान करीब 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 3% ज्यादा है।

देवरिया में शनिवार शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान करीब 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 3% ज्यादा है।

सीतापुर में आंधी और बारिश के बीच सैकड़ों पेड़ उखड़कर गिर गए। कई इलाकों में रास्ते बंद हो गए। सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

सीतापुर में आंधी और बारिश के बीच सैकड़ों पेड़ उखड़कर गिर गए। कई इलाकों में रास्ते बंद हो गए। सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

जालौन में भारी बारिश के बीच कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था।

जालौन में भारी बारिश के बीच कच्चा मकान ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई नहीं था।

भदोही में आंधी की वजह से नदी में समुद्र जैसी लहरें उठीं। पुलिस प्रशासन अनाउंस कर लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने की अपील करता रहा।

भदोही में आंधी की वजह से नदी में समुद्र जैसी लहरें उठीं। पुलिस प्रशासन अनाउंस कर लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने की अपील करता रहा।

आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए

यूपी के मौसम से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़िए-

  1. यूपी में बारिश से फसलें बर्बाद, पके धान डूबे:किसान बोले- 15-20 पौधों को बांधकर खड़ा करेंगे, कर्ज लेकर खेती की; जानें मुआवजा कैसे मिलेगा
  2. यूपी में बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद: लखीमपुर में 3 की मौत, बहराइच में सड़क पर गिरे पेड़; पढ़िए 5 जिलों से रिपोर्ट
  3. लखनऊ में अंडरपास बना स्विमिंग पूल, कारें तैरने लगीं: 100 से ज्यादा वाहन फंसे, लोग बोले- अधिकारियों ने सही से काम नहीं किया

आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…