Sep 02, 2026 12:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

1975 की वो फिल्म जिसने प्रॉफिट के मामले में अमिताभ बच्चन की शोले तक को पछाड़ दिया था। 51 सालों तक रही देश की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म। अब उस फिल्म के रिकॉर्ड को फिल्म हनुमान अंश ने पीछे छोड़ दिया है।

हनुमान अंश
भारत में भक्ति गीतों और फिल्मों का एक अलग दर्जा रहा है। भगवान राम से लेकर हनुमान, माता वैष्णोदेवी, भगवान शिव समेत कई देवी देवताओं पर फिल्में बनाकर मेकर्स ने ऑडियंस को एक्शन, रोमांस और ड्रामा से हटकर कहानियां दिखाई हैं। साउथ सिनेमा में तो ये चलन ज्यादा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसी भी भक्ति फिल्म थी जिसने इतना प्रॉफिट किया कि अगले 51 सालों तक उस गद्दी को कोई छू नहीं पाया था। साल 1975 में आई इस फिल्म का नाम था जय संतोषी मां। अब 51 सालों बाद इस फिल्म का रिकॉर्ड टूट गया है, जिस फिल्म में इसका ये रिकॉर्ड तोड़ा है वो है ‘हनुमान अंश’।
जय संतोषी मां की कमाई
साल 1975 में आई फिल्म जय संतोषी मां को सिर्फ 25 लाख के बजट में बनाया गया था। जब ये फिल्म थिएटर में लगी तो जैसे धमाका हो गया। फिल्म देखने जाने वाली ऑडियंस थिएटर के बाहर चप्पल उतार कर जाया करती थी। उस दौर में सिनेमा हॉल में महिलाओं की संख्या कम थी। लेकिन मां संतोषी की कहानी को देखने के लिए हॉल में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई। ये एक भक्ति फिल्म थी जिसने मेकर्स को मालामाल कर दिया था। उस दौर में 25 के बजट में बनी इस फिल्म ने 5।25 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रॉफिट के मामले में ये फिल्म 1650% प्रॉफिट में थी। प्रॉफिट के मामले ले ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी फिल्म शोले पर भी भारी पड़ी थी। फिल्म जय संतोषी मां 51 सालों तक सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म थी। आज के समय के हिसाब से 25 लाख का बजट 8 से 12 करोड़ के बीच माना जाएगा और लाइफटाइम कलेक्शन 400 करोड़। हनुमान अंश अब भी कमाई कर रही है और प्रतिशत के मामले में इस फिल्म से आगे चल रही है।
हाल में हनुमान अंश नाम की फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा पर आधारित है। फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। मेकर्स के पास फिल्म को प्रोमोट करने के पैसे नहीं थे तो भंडारा कर के प्रमोशन किया गया। फिल्म ने रिलीज वाले दिन सिर्फ 10 लाख कमाए। अगले दो हफ्ते कमाई के आंकड़ों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में जैसे कोई चमत्कार हो गया हो। फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ी। 2 करोड़ वाले बजट की इस फिल्म ने चौथे हफ्ते के रविवार को 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली।
जय संतोषी मां का रिकॉर्ड टूटा
ऐसा कम ही फिल्मों में देखा गया कि कमाई का तरीका थोड़ा अलग हो। पहले दो हफ्ते कुछ खास नहीं और चौथे हफ्ते में कमाई का धमाका। फिल्म ने अब तक 54 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये वही फिल्म है जिसे OTT प्लेटफार्म खरीद नहीं रहे थे। हनुमान अंश ने 51 सालों से सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली जय संतोषी मां का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म हनुमान अंश 2435% के साथ देश की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्म बन गई है।
100 करोड़ छू सकती है फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट और सिनेमा बिजनेस पर नजर रखने वालों के मुताबिक हनुमान अंश आने वाले दिनों में लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये देश की पहली ऐसी फिल्म होगी जो इतना प्रॉफिट कमा पाई।
लेखक के बारे में
Usha Shrivas
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
See Less