September 17, 2026

लॉरेंस गैंग की धमकी- हम कनाडा पर राज करेंगे: हमारे पास 5000 से ज्यादा शूटर, रास्ते में आए तो गोलियां चलेंगी

नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित नेटवर्क को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित अबॉट्सफोर्ड पुलिस विभाग को अगस्त 2025 में भेजी गई एक कथित चिट्ठी की पूरी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। यह जानकारी कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड की कार्यवाही से जुड़े दस्तावेजों के जरिए सामने आई।

‘कनाडा में 5 हजार से ज्यादा सदस्य’ का दावा

कथित पत्र में गैंग ने दावा किया कि कनाडा में उसके 5,000 से ज्यादा सदस्य हैं। चिट्ठी में यह भी दावा किया गया कि इनमें से कई लोग पैसे के बदले गोलीबारी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें गैंग की ओर से किए गए दावे के तौर पर ही देखा जा रहा है।

इससे पहले मई 2026 में एक कनाडाई इमिग्रेशन सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारी ने इसी पत्र के बारे में बताते हुए कहा था कि उसमें 1,000 से ज्यादा लोगों के गोलीबारी के लिए तैयार होने का दावा किया गया था। अब सामने आए दस्तावेज में संख्या 5,000 से ज्यादा बताई गई है।

पुलिस को दी गई धमकी

रिपोर्टों के मुताबिक, कथित चिट्ठी में कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों को गैंग की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी। इसमें पुलिस स्टेशन पर संभावित गोलीबारी की धमकी और गैंग के पास पुलिस से ज्यादा हथियार होने का दावा भी किया गया।

पत्र में कारोबारियों से ‘प्रोटेक्शन मनी’ वसूलने की बात भी कही गई थी। कनाडाई अधिकारियों के अनुसार, यह पत्र देश में दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर चल रहे कथित रंगदारी नेटवर्क की जांच से जुड़ी सामग्री का हिस्सा है।

अबॉट्सफोर्ड पुलिस ने पत्र की पुष्टि की

अबॉट्सफोर्ड पुलिस ने पत्र मिलने की पुष्टि की थी और इसकी जानकारी कनाडा की अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा की गई थी। मई 2026 में पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, पत्र को extortion यानी रंगदारी से जुड़े मामलों की जांच के संदर्भ में देखा गया था।

कनाडा की वित्तीय खुफिया एजेंसी FINTRAC ने भी अप्रैल 2026 की एक रिपोर्ट में बिश्नोई गैंग को कनाडा में मौजूद एक ट्रांसनेशनल संगठित अपराध समूह के रूप में वर्णित किया था और दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर कथित रंगदारी गतिविधियों का उल्लेख किया था।

जेल में बंद लॉरेंस, फिर भी विदेश में नेटवर्क की जांच

लॉरेंस बिश्नोई भारत में जेल में बंद है, लेकिन कनाडा की एजेंसियां उसके नाम से जुड़े कथित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क की जांच करती रही हैं। जुलाई 2026 में RCMP ने लॉरेंस बिश्नोई समेत कई संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारियों की जानकारी दी थी।

You Might Be Interested In

  • कई राज्यों में विलेन बना माैसम, सैकड़ों सड़कें प्रभावित
  • अमृतपाल के समर्थन में उतरे BJP नेता द ग्रेट खली, जेल से रिहा करने को लेकर दिया बड़ा बयान
  • मरने के 8 मिनट बाद जिंदा हुई महिला, बताया मौत के बाद क्या होता है…
  • दवाओं की बिक्री पर सरकार सख्त: बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, मेडिकल स्टोर पर अब CCTV लगाना जरूरी
  • इंटर मियामी के लिए 100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने मेसी, क्लब ने ‘कैम्पियोन्स कप’ का खिताब जीता
  • बलवंत सिंह राजोआना ने लिखा PM मोदी को पत्र, खुद की दया याचिका पर जल्द फैसला लेने का आग्रह