NIA की जांच के अनुसार, आरोपी अनवर मसीह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका विस्तार इटली, ऑस्ट्रेलिया, UAE, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक था.
Published byJalaj Kumar Mishra
NIA की जांच के अनुसार, आरोपी अनवर मसीह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका विस्तार इटली, ऑस्ट्रेलिया, UAE, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक था.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/02/19/ptUMYTJkbrfoasGonY9E.jpg)
File Photo
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 500 किलो हेरोइन तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में आरोपी अनवर मसीह की दो अचल संपत्तियां अटैच कर दी हैं. NIA ने यह कार्रवाई गुरुवार को की. मामला पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए भारत में 500 किलो हेरोइन की तस्करी से जुड़ा है.
NIA के मुताबिक, अटैच की गई दोनों संपत्तियां अमृतसर के सुल्तानविंड स्थित आकाश विहार फेज-1 में प्लॉट नंबर 128 और 129 हैं. दोनों संपत्तियां आरोपी अनवर मसीह के नाम पर दर्ज हैं. एजेंसी ने इन संपत्तियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 25(1) के तहत अटैच किया है.
यह मामला RC-26/2020/NIA/DLI के रूप में दर्ज है और इसे चर्चित सलाया ड्रग सीजर केस के नाम से जाना जाता है. जांच के दौरान सामने आया है कि 500 किलो हेरोइन की तस्करी पाकिस्तान से भारत तक समुद्री मार्ग के जरिए की गई थी.
आतंकी गतिविधियों की फंडिंग में इस्तेमाल होता था पैसा
NIA की जांच के अनुसार, आरोपी अनवर मसीह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका विस्तार इटली, ऑस्ट्रेलिया, UAE, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक था. यह नेटवर्क मादक पदार्थों की तस्करी और उनके वितरण में शामिल था. एजेंसी के मुताबिक, ड्रग्स से हासिल रकम को आतंकी गतिविधियों की फंडिंग के लिए भेजा जाता था और इसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से सामने आया है.
पंचनामा भी किया गया तैयार
जांच एजेंसी ने कहा कि जांच में अटैच की गई संपत्तियों का संबंध आतंकवाद से जुड़े अपराध की आय से स्थापित हुआ है. इसी आधार पर UAPA के तहत दोनों संपत्तियों को अटैच किया गया. NIA के अधिकारियों के मुताबिक, संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई 13 अगस्त को गवाहों की मौजूदगी और राजस्व अधिकारियों की सहायता से की गई. अटैचमेंट ऑर्डर को संबंधित संपत्तियों पर पढ़कर सुनाया गया और इसकी प्रति वहां चस्पा की गई. कार्रवाई के दौरान अटैचमेंट मेमोरेंडम/पंचनामा भी तैयार किया गया.
NIA ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. अब तक इस केस में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एजेंसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क, उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन और कथित आतंकी फंडिंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें