Wed, 23 Sep 2026 04:57 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 23 Sep 2026 04:57 AM IST
सार
अमेरिका में पहली बार शराब की खपत में गिरावट दर्ज हुई है। 1.14 लाख से अधिक वयस्कों के अध्ययन के अनुसार, 2022–24 के बीच शराब पीने वालों की हिस्सेदारी करीब 2% और भारी शराबखोरी 8% से अधिक घटी। 18–29 वर्ष के युवाओं में शराब सेवन 5% से अधिक कम हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
कोविड महामारी के बाद पहली बार अमेरिका में शराब की खपत में गिरावट दर्ज की गई है। 1.14 लाख से अधिक वयस्कों पर हुए अध्ययन के मुताबिक, 2022 से 2024 के बीच शराब पीने वालों की हिस्सेदारी करीब दो फीसदी और भारी शराबखोरी आठ फीसदी से अधिक घटी। हालांकि, 50 से 64 साल के लोगों में इसका उलटा रुझान दिखा। इस आयु वर्ग में 2018 से 2024 के बीच भारी शराबखोरी 36 फीसदी से ज्यादा बढ़ी। अध्ययन एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
जेन-जी में शराब पीने की दर घटी
शोधकर्ताओं के मुताबिक, शराब की खपत में कमी में युवाओं की भूमिका अहम रही। 18 से 29 साल के जेन-जी वर्ग में 2022 से 2024 के बीच शराब पीने की दर पांच फीसदी से अधिक घटी। वहीं 30 से 49 साल के मिलेनियल्स में भारी शराबखोरी 17 फीसदी कम हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता और शराब को लेकर बदलती सामाजिक सोच इसके संभावित कारण हैं। इसके उलट 50 से 64 वर्ष के लोगों में सामान्य शराब सेवन 2018 से 2024 के बीच करीब चार फीसदी बढ़ा। इसी दौरान भारी शराबखोरी में 36 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर किए थे बम धमाके: कोर्ट ने 15 आरोपियों को दी 220 साल की सजा, पांच साल चला केस
विज्ञापन
भारी शराबखोरी की सीमा
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन अल्कोहल एब्यूज एंड अल्कोहलिज्म के अनुसार, पुरुषों में रोजाना पांच या अधिक ड्रिंक अथवा सप्ताह में 15 या अधिक ड्रिंक और महिलाओं में रोजाना 4 या अधिक अथवा सप्ताह में 8 या अधिक ड्रिंक भारी शराबखोरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.