लखनऊ: Lucknow Shiva Murder Case उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शिवा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के नागपुर से दबोचा है। आरोपी का नाम श्रद्धा दुबे है। यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट, लखनऊ कमिश्नरेट की टीम ने ये कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, यह अपनी बहन और ड्राइवर के साथ लगातार बुर्के में ट्रेवल कर रही थी। STF की टीम लगातार लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। जिसके बाद नागपुर पुलिस की मदद से ये सफलता हाथ लगी है। नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल ने श्रद्धा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जिसके बाद अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की तैयारी चल रही है।
नागपुर के फ्लैट से हुई गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी श्रद्धा दुबे बाय रोड आगरा से नागपुर पहुंची थी और वहां अपने एक परिचित के फ्लैट में रूकी थी। जिसके बाद नागपुर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर देर रात वहां रवाना हुई। जिसके बाद दोपहर को छापेमारी कर फ्लैट से तीनों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मिला था एसटीएफ का सहयोग
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस को UP STF का सहयोग मिला। मंगलवार को ही UP STF को भी श्रद्धा की धर पकड़ के निर्देश दिये गए थे, हालांकि मामले की जांच लखनऊ पुलिस ही करेगी।
11 दिनों से फरार चल रही थी श्रद्धा
आपको बता दें कि श्रद्धा दुबे करीब 11 दिनों से फरार काट रही थी। पहले वो नेपाल चली गई थी, जिसके बाद वो लखनऊ आई। लखनऊ में उसने एक चैनल को बयान दिया और फिर से फरार हो गई। लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर 2026 को कैफे संचालक शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। मामले में परिजनों का कहना था कि यह हत्या है और जल्द से जल्द श्रद्धा को गिरफ्तार किया जाए। आखिरकार पुलिस को 11 दिन बाद बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- भाजपा विधायक के बेटे का निधन, कई दिनों से थे बीमार, पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
- मासूम बेटी को पिता ने जमीन पर पटका...कोमा में मासूम, पत्नी की इस बात से था नाराज, मामला जानकर कांप उठेगी रूह
- हाई-स्पीड कार पेड़ से टकराई, 4 दोस्तों की मौत, वीडियो में देखें हादसे का खौफनाक मंजर
Web Title: Lucknow Shiva Murder Case: Main Accused Shraddha Dubey Arrested in Nagpur, Maharashtra