Hindi Muhavare with Meaning: 'ग' से शुरू होने वाले मजेदार और अर्थपूर्ण हिंदी मुहावरे जानें। 'गड़े मुर्दे उखाड़ना' से 'गुदड़ी का लाल' तक, इनके छिपे अर्थ आपको हैरान कर देंगे!
G Letter Hindi Muhavare: हिंदी भाषा में मुहावरों का अपना अलग रुतबा है। कम शब्दों में बड़ी और गहरी बात कह देना मुहावरों की सबसे बड़ी खासियत है। 'ग' से शुरू होने वाले मुहावरों की बात करें तो इनमें रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों, व्यवहार, परेशानी, सावधानी और सफलता से जुड़े कई दिलचस्प भाव छिपे हैं। 'गड़े मुर्दे उखाड़ना' जहां पुरानी बातों को फिर से सामने लाने के लिए कहा जाता है, वहीं 'गले का हार' किसी बेहद प्रिय व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है। इसी तरह 'गिन-गिनकर कदम रखना', 'गिरगिट की तरह रंग बदलना', 'गुदड़ी का लाल' और 'गुलछर्रे उड़ाना' जैसे मुहावरे हिंदी को और खास बना देते हैं।
'ग' अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरों के बारे में जानिए...
1 - 'गड़े मुर्दे उखाड़ना' मतलब - पुरानी बातें छेड़ना या छुपी हुई पुरानी बात को फिर से उजागर करना
2 - 'गले का हार' मतलब - बहुत प्यारा होना या प्रिय होना
3 - 'गले का फंदा' मतलब - बड़ी परेशानी या ऐसी कोई मुसीबत जिसे मजबूरन उठाना पड़े और जिससे पीछा छुड़ाना कठिन हो
4 - 'गले की हड्डी' मतलब - ऐसी समस्या जिसे न निगल सकें न उगल सकें या किसी के लिए लगातार परेशानी या मुसीबत बनना
5 - 'गले का कांटा' मतलब - लगातार परेशानी या लगातार परेशान करने वाला इंसान
6 - 'गले पड़ना' मतलब - जबरन पीछे पड़ना
7 - 'गले लगाना' मतलब - अपनाना या किसी को स्वीकार करना
8 - 'गले की घंटी बनना' मतलब - लगातार परेशानी देना
9 - 'गले में बांहें डालना' मतलब - बहुत अपनापन दिखाना या प्यार से गले लगाना
10 - 'गले का पत्थर' मतलब - भारी बोझ या हर समय तकलीफ या समस्या देने वाली बात
11 - 'गले की फांस' मतलब - लगातार खटकने वाली बात या ऐसी मुसीबत या जिम्मेदारी है जिससे चाहकर भी पीछा ना छुड़ाया जा सके
12 - 'गले से नीचे न उतरना' मतलब - बात स्वीकार न होना या कोई ऐसी बात जो हजम ना हो
13 - 'गले में हाथ डालना' मतलब - बहुत निकट होना या कोई भरोसेमंद इंसान या बहुत ही खास दोस्त
14 - 'गले का ढोल' मतलब - बड़ी परेशानी
15 - 'गले में मटका डालना' मतलब - जिम्मेदारी थोपना
16 - 'गले में अटकना' मतलब - काम का रुक जाना
ये भी पढ़ें- खरबूजे से लेकर खाक तक...'ख' अक्षर वाले इन मुहावरों के मतलब जानते हैं आप?
17 - 'गले में सांप पड़ना' मतलब - बड़ी मुसीबत आना
18 - 'गंगा नहाना' मतलब - पाप से मुक्त होना या किसी समस्या से छुटकारा मिल जाना
19 - 'गंगा उलटी बहाना' मतलब - असंभव काम करना
20 - 'गंगा में हाथ धोना' मतलब - अवसर का लाभ उठाना या मौके का फायदा उठाना
21 - 'गंगा में बहुत पानी बह जाना' मतलब - बहुत समय बीत जाना
22 - 'गड़े खजाने की तरह छिपाना' मतलब - बहुत सुरक्षित रखना या बहुत सेफ जगह पर रखना
23 - 'गाज गिरना' मतलब - अचानक विपत्ति आना या बिना बताए अचानक किसी समस्या का आ जाना
24 - 'गाजर-मूली समझना' मतलब - बहुत छोटा समझना या किसी को बिल्कुल तवज्जो ना देना
25 - 'गाल बजाना' मतलब - डींगें मारना या बड़ी-बड़ी बातें करना
26 - 'गाल फुलाना' मतलब - रूठना या गुस्सा हो जाना
27 - 'गालों पर थप्पड़ पड़ना' मतलब - अपमान होना
28 - 'गालों की लाली उड़ना' मतलब - डर या शर्म से चेहरा फीका पड़ना
29 - 'गीदड़ भभकी देना' मतलब - झूठी धमकी देना या डराना-धमकाना
30 - 'गीदड़ की मौत आना' मतलब - गलत काम से संकट मोल लेना या खुद अपने लिए मुसीबत मोल लेना या खुद का नुकसान करने वाला कदम उठाना
31 - 'गीदड़ का कलेजा' मतलब - डरपोक इंसान
32 - 'गिन-गिनकर कदम रखना' मतलब - बहुत सावधानी से चलना
33 - 'गिनती में न होना' मतलब - महत्वहीन होना
34 - 'गिरगिट की तरह रंग बदलना' मतलब - अवसर के अनुसार बदलना या एक बात पर ना टिकना या बार-बार अपनी बात को बदलते रहना
ये भी पढ़ें- कान से लेकर काम तक...'का' से शुरू होने वाले 50+ मुहावरों की पूरी लिस्ट
35 - 'गिरते पड़ते पहुंचना' मतलब - बहुत कठिनाई से पहुंचना
36 - 'गिरा हुआ आदमी' मतलब - चरित्रहीन इंसान या ऐसा इंसान जो गलत काम करता है
37 - 'गिरह बांधना' मतलब - अच्छी तरह याद रखना
38 - 'गिरह खोलना' मतलब - राज बताना या कोई सीक्रेट बात किसी के सामने बता देना
39 - 'गिरह में बांधना' मतलब - सुरक्षित रखना
40 - 'गिरेबान में झांकना' मतलब - आत्मनिरीक्षण करना या अपनी गलतियों का एनालसिस करना या अपनी कमियों को देखना
41 - 'गोबर गणेश' मतलब - बहुत मूर्ख इंसान
42 - 'गोद लेना' मतलब - अपना बनाना या किसी दूसरे इंसान के बच्चे को कानूनी रूप से अपना वारिस बनाना
43 - 'गोद भरना' मतलब - बच्चे का जन्म होना
44 - 'गोद सूनी होना' — संतान-औलाद न होना
45 - 'गिन-गिनकर बदला लेना' मतलब - पूरी योजना से प्रतिशोध लेना या पूरी प्लानिंग के साथ बदला लेना
46 - 'गुदड़ी का लाल' मतलब - गरीब घर का प्रतिभाशाली व्यक्ति या गरीब परिवार में जन्म लेकर कोई सफल इंसान बन गया हो
47 - 'गुड़ गोबर करना' मतलब - अच्छा काम बिगाड़ना या बना-बनाया काम खराब कर देना
48 - 'गुड़ में गोबर करना' मतलब - काम खराब कर देना
49 - 'गुल खिलाना' मतलब - कोई अनोखा या गलत काम करना
50 - 'गुलछर्रे उड़ाना' मतलब - खूब मौज-मस्ती करना या बिना किसी टेंशन के ऐशो-आराम करना