Why Saba Patuudi is Single: सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी 50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. उन्होंने अबतक शादी क्यों नहीं की, इस बारे में सबा ने एक बीतचीत में बताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ बताया.
Why Saba Patuudi is Single: सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी 50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. उन्होंने अबतक शादी क्यों नहीं की, इस बारे में सबा ने एक बीतचीत में बताया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ बताया.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/07/saba-pataudi-2026-08-07-19-42-00.png)
Why Saba Patuudi is Single: बॉलीवुड में पटौदी खानदान सबसे बड़े खानदानों में गिना जाता है. सैफ अली खान इसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता का नवाबों के परिवार से ताल्लुक है. इसलिए सैफ अली खान को नवाब कहा जाता है. सैफ ने पहली शादी अमृता सिंह से की और दूसरी शादी करीना कपूर से की थी. हालांकि, उनकी बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने अब तक शादी नहीं की है. उनकी उम्र इस वक्त 50 साल की हो चुकी है. सैफ अली खान तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं. सोहा अली खान सबसे छोटी हैं. हालांकि, 50 साल की होने के बावजूद सबा ने शादी नहीं की है. इसी बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें कैसे पार्टनर की तलाश है. आइए जानते हैं.
18-19 की उम्र में कई लोगों से मिलवाया
हाल ही में सबा पटौदी और सोहा अली खान ने नेहा धूपिया से बातचीत की. इस दौरान दोनों बहनों ने अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बातचीत की. सबा पटौदी ने बताया कि उनका कोई पहला बॉयफ्रेंड नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 18-19 साल की उम्र में ही शादी के लिए उन्हें कई लोगों से मिलवाया गया. लेकिन उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की. इसके आगे उन्होंने बताया कि इसके कुछ टाइम उनकी मुलाकात कोलकाता में रहने वाले एक् शख्स से हुई, जिससे उनकी शादी होने वाली थी. उनका कहना था कि उससे उनकी बात नहीं बन पाई.
सबा ने अब तक शादी क्यों नहीं की?
इस बातचीत में सबा ने आगे बताया कि उन्हें ऐसा कोई शख्स नहीं मिला, जो सच में उनके साथ अच्छा लगता हो. उनका कहना है कि उनके अब्बा यानी भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी एक बेहद शानदार शख्स थे. हालांकि, ऐसा नहीं है कि वह अपने पिता की तरह ही कोई पार्टनर की तलाश कर रही थी लेकिन उनके पिता बहुत दयालु और जिम्मेदार इंसान थे. उन्होंने उन्हें इंडिपेंडेंट बनना भी सिखाया था. वहीं, उन्होंने अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जिक्र किया कि उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें लड़के की नहीं एक मर्द की जरूरत है. यह बात तापसी की उन्हें काफी पसंद आई थी. हाालंकि, आज तक उन्हें वैसा शख्स नहीं मिला.
सबा और सोहा एक ही कमरा और बेड करते थे शेयर
इसके आगे सबा और सोहा ने अपनी बॉन्डिंग और पुराने दिनों के बारे में बताया कि कैसे दोनों बहनों का बचपना बीता. इतना ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों बहनें किस तरह एक-दूसरे करीब रहीं. सबा के मुताबिक, बचपन में उन्हें और सोहा को एक ही कमरा और बिस्तर शेयर करना पड़ता था, जहां बेड के बीच में वे एक लाइन खींच देते थे ताकि वे एक-दूसरे की जगह में दखल न दें. सोहा और सबा ने यह भी बताया कि उनका पालन-पोषण काफी नॉर्मल तरीके से हुआ.
क्या करती हैं सबा पटौदी
सबा पटौती सैफ अली खान और सोहा अली खान की तरह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं. हालांकि, वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और यहां पर वह नई-पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं, उनके पेशे के बात करें तो वह एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं. इसके अलावा वह टैरो रीडर और स्पिरिचुअल हीलर भी हैं. उन्होंने अपने भाई-बहन की तरह फिल्मों में आने का सपना नहीं देखा. इसलिए वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखती हैं. जानकारी के अनुसार, सबा भोपाल के रॉयल चैरिटेबल ट्रस्ट 'औकाफ-ए-शाही' (Auqaf-e-Shahi) की मुख्य ट्रस्टी (मूतवल्ली) हैं. इसके साथ ही वह पटौदी खानदान की इस शाही प्रोपर्टी और ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
ये भी पढ़ें: थलापति विजय की पत्नी ने तलाक का केस लिया वापस, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप में कोर्ट में दाखिल की थी अर्जी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें