LIVE
जोधपुर में वार्ड 50 के एक बूथ पर दोबारा मतदान:सुबह 10 बजे तक 23.12% वोटिंग हो गई थी; ईवीएम खराब होने से रि-पोलिंगजोधपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोधुपर के 50 नंबर वार्ड के एक बूथ पर री-पोलिंग सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वोटों की गिनती कल होगी। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
दरअसल, ईवीएम में खराबी आने की वजह से इसके परिणाम को होल्ड कर दिया गया था। इसके बाद यहां दोबारा री-पोलिंग का निर्णय लिया गया।
सुबह शुरू हुआ मतदान, कल आएगा रिजल्ट
दरअसल, सोमवार को काउंटिंग के दौरान वार्ड 50 के 338 बूथ की ईवीएम खराब हो गई थी। इस दौरान रिजल्ट भी काफी देर तक रोका गया।
आखिर में यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। यहां करीब 1025 मतदाता हैं। इसके लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (सेक्टर-7), कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड (दायां भाग) में दोबारा वोटिंग हो रही है।
इसके बाद कल यानी 17 सितंबर सुबह 8 बजे वार्ड-50 के वोटों की गिनती की जाएगी।

.
लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बालेसर में भाजपा से निरमा सांखला अध्यक्ष पद प्रत्याशी, नामांकन किया
बालेसर से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने निरमा सांखला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका नामांकन शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने खुद साथ जाकर करवाया। अभी तक एक नामांकन हुआ है। कुछ ही देर बाद में कांग्रेस पार्टी से भी नामांकन करने पहुंचेंगे।
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुजुर्ग महिला व्हील चेयर से वोट देने आई
70 साल की किशोर कंवर वोट देने पहुंची। परिजन उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लेकर आए।
05:24 AM16 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सुबह 10 बजे तक 23.12% वोटिंग हुई
जोधपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 50 के बूथ नंबर 338 पर सुबह 10 बजे तक कुल 1,025 मतदाताओं में से 237 लोगों ने वोट किया है। अब तक 23.12% वोटिंग हो चुकी है।
05:17 AM16 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
लाइन में लगकर डाल रहे वोट
महिलाएं लाइन में लगकर वोट डाल रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया था। यहां महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लग रही है।
05:14 AM16 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पांच प्रत्याशी मैदान में
50 नंबर वार्ड से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से हेमाराम, कांग्रेस से युवराज, आरएलपी से दीपक जांगिड़ समेत देशराज सिंह और रिंकू मेवाड़ा चुनावी मैदान में उतरे हैं।
खबरें और भी हैं...
'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: कुड़ी में डोर–टू–डोर कचरा लगा उठने, प्रताप नगर में घर के सामने बना डंपिंग जोन हटा, रवि कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’
0:11- कॉपी लिंक
शेयर
हाईकोर्ट बिल्डिंग की मरम्मत पर खर्च होंगे 117.65 करोड़: आईआईटी मुंबई ने दी रिपोर्ट; तीन चरणों में पूरा होगा काम

- कॉपी लिंक
शेयर
लूनी-भीलड़ी रेललाइन के बीच कार्य के चलते कई ट्रेन प्रभावित: दो ट्रेन आंशिक रूप से रद्द, दो बदले रूट से चलेंगी और तीन रहेंगी रीशेड्यूल
0:17- कॉपी लिंक
शेयर
जोधपुर के आधे-हिस्से में 18 सितंबर को नहीं आएगा पानी: 19 और 20 सितंबर को बदलेगा सप्लाई शेड्यूल; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
0:17- कॉपी लिंक
शेयर