काशी में 5 लाख की बाइक चुराकर जमकर नाचा, VIDEO: हाथ हवा में उठाकर मटकता रहा; कॉफी पी, वॉशरूम में नहाया - Varanasi News
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Varanasi
Varanasi Showroom Bike Theft | Thief Dances After Stealing Luxury Bike
वाराणसी4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
वाराणसी में करीब 5 लाख की केटीएम एडवेंचर 390 एस बाइक चुराने वाले का दूसरा वीडियो सामने आया है। वह बाइक शोरूम के अंदर बेखौफ टहलता रहा। कॉफी पी। वॉशरूम में नहाया। गाने चलाए और एक हाथ हवा में लहराकर डांस करता रहा।
आरोपी युवक सोमवार रात करीब 11:30 बजे एजेंसी पहुंचा था। उसने मेन गेट का शीशा कटर से काट दिया। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया था।
एजेंसी मैनेजर के मुताबिक, आरोपी अंदर जाकर लेट गया और उसने एक नींद भी पूरी की। चोरी करने के बाद उसने पहले टूटे हुए शीशे से बाइक निकालने की कोशिश की, लेकिन जगह कम होने के चलते पूरा शीशा ही तोड़ दिया। करीब 4 बजे वह बाइक लेकर फरार हो गया।
आरोपी लगभग साढ़े चार घंटे तक एजेंसी के अंदर रहा। बाइक की ऑन-रोड कीमत करीब 4 लाख 71 हजार रुपए बताई जा रही है।
तीन तस्वीरें देखिए…
अब पढ़िए पूरा मामला
शहर के मंडुआडीह थाना क्षेत्र में ट्रायम्फ (TRIUMPH) बाइक शोरूम है। ट्रायम्फ एक ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी है, जो प्रीमियम बाइक्स बनाती है। इसी कंपनी के नाम पर एजेंसी का नाम रखा गया है। इस शोरूम के जनरल मैनेजर रोहित कुमार सिंह हैं।
उन्होंने बताया, सोमवार रात करीब 10 बजे एजेंसी बंद कर हम और स्टाफ घर चले गए। मैं अपनी केटीएम बाइक एजेंसी में ही खड़ी कर गया था। चाबी उसमें लगी रह गई थी। इसे मैंने तीन महीने पहले ही खरीदा था।
चोर की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की कोशिश जारी है।
मैनेजर ने बताया, सुबह 5 बजे मेरे गार्ड का फोन आया की शोरूम का मेन दरवाजा टूटा हुआ है। इस पर मैं तुरंत ही एजेंसी पहुंचा। मेन गेट का एक हिस्सा नीचे से कटा हुआ था। दूसरा हिस्सा टूटा हुआ था। उसका कांच शोरूम के अंदर और बाहर फैला हुआ था।
मैं शोरूम के अंदर पहुंचा। सबसे पहले शोरूम में रखीं बाइकों की गिनती की। ऑटो पार्ट्स के सामान को देखा। इसके बाद पीछे स्टॉक यार्ड, जहां हमारी बाइक्स रखी हैं, वहां गया। वहां भी बाइक चेक की। उसी जगह मैं अपनी बाइक खड़ी करके घर गया था। जब मैंने देखा तो मेरी बाइक गायब थी।
हमारी एसेसरीज में हमारे ब्रांड की एक टीशर्ट और एक कैप के अलावा एक गाड़ी का कवर भी गायब था। मैंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। 15 मिनट में पुलिस एजेंसी पहुंच गई। हम लोगों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। कैमरे में चोर कैद हो गया था। फारेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स लिए हैं।
आरोपी बाइक एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
36 मिनट में दरवाजा काटा, बाइक के कवर को लुंगी बनाया, डांस किया
मैनेजर रोहित कुमार सिंह ने बताया, सीसीटीवी फुटेज में ठीक 11 बजकर 30 मिनट पर सफेद शर्ट और जींस पहने एक युवक एजेंसी के बाहर खड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ में एक देवी की फोटो है। फिर एजेंसी के दरवाजे को धक्का देता है। अंदर झांककर देखता है।
इसके बाद कटर से शीशे का दरवाजा काटने लगा। तभी तेज बारिश शुरू हो गई तो वह पीछे की तरफ गया। वहां से बोर्ड के बैनर को फाड़कर लाया और उसे ओढ़कर बैठ गया। फिर उसने दरवाजे को काटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने एजेंसी पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी भी देखे।
करीब 12 बजकर 6 मिनट पर रात में वह शोरूम के अंदर पहुंचा। रिस्पेशन पर रखे कंप्यूटर सिस्टम को ऑन किया। चेयर पर बैठकर काफी देर तक घूमता रहा। उसके बाद उसने कई बाइकों को खोलकर देखा।
मिनी फ्रिज से पानी निकालकर पीया। उसके बाद उसने कॉफी मशीन से कॉफी बनाकर पी। वॉशरूम में नहाया। कपड़ों को उसने बाइक के ऊपर फैला दिया। एक बाइक के कवर को फाड़कर लुंगी जैसा बनाया, उसने गाने चलाकर डांस किया। शोरूम की टी-शर्ट और कैप ली। इसके बाद वह बाइक लेकर चला गया।
घटना को लेकर मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया
आरोपी की तस्वीर कंट्रोल रूम के जरिए सभी थानों में भेजी गई है। एक चोर से हुलिया मैच किया है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी के लोकेशन आईपी एड्रेस के आधार पर एक्टिव नंबर नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।
……………………
ये खबर भी पढ़िए-
काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया:अंतिम संस्कार के बाद होटल पहुंचकर जान दी; महाराष्ट्र से आया था परिवार
वाराणसी में कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। परिवार महाराष्ट्र से 7 अगस्त को काशी पहुंचा था। 3 दिन तक परिवार काशी घूमता रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। गंगा स्नान किया। बाकी, मंदिरों में पूजा पाठ की।
9 अगस्त की रात को होटल (होम स्टे) में कारोबारी विशाल मुखर्जी (56) की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी जया (51) और बेटा ईशान (26) उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
अफसरों ने BJP विधायक को पकड़ाए कोरे कागज: अखिलेश रील में बिजी- डिंपल दे रहीं मैसेज, SDM साहब दे रहे धमकी1:38
कॉपी लिंक
शेयर
कॉफी पी, लुंगी डांस किया, 4.71 लाख की बाइक चुराई: वाराणसी में दरवाजा काटकर एजेंसी में घुसा युवक, वॉशरूम में नहाया भी
0:39
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी एक्सप्लेनर
आकाश आनंद के तेवर भाजपा के लिए फायदेमंद: UP सरकार पर आक्रामक दिखे, फिर क्यों उल्टा पड़ रहा दांव...?3:57
कॉपी लिंक
शेयर
रवि किशन ने ट्रोलिंग पर Gen-Z की जमकर तारीफ की: बोले- युवाओं ने पाताल से निकाला, इनके ब्रेन को सैल्यूट, मेरी बुद्धि काम नहीं कर रही