जोधपुर में फिर 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी: तीन ICU में; 1 वेंटिलेटर पर, उम्मेद हॉस्पिटल का दावा-सभी रेफर होकर आईं - Jodhpur News
जोधपुर6 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद फिर प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आय है। पिछले दो दिन में 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी है। इन सभी का इलाज उम्मेद हॉस्पिटल में चल रहा है।
उम्मेद हॉस्पिटल के सुप्रीडेंट डॉ. मोहन मकवाना ने बताया कि सभी प्रसूता अलग-अलग सेंटर से रेफर हुई थीं। कुछ में कॉम्प्लिकेशन ज्यादा थे। पाली से जो मरीज आई थी, उसे एक बार के लिए वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। बाकी की हालत में सुधार है।
उन्होंने कहा- वैसे मेडिसिन सभी को एक जैसी दो जा रही है। ऐसे में मेडिसिन को लेकर कोई संशय नहीं है। फिर भी डायरेक्शन मिले तो जांच करवा दी जाएगी।
जोधपुर में फिर 5 व प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी।
डिलीवरी के दौरान ज्यादा ब्लड लॉस हुआ
उम्मेद हॉस्पिटल के सुप्रीडेंट डॉ. मोहन मकवाना ने बताया कि इन पांचों प्रसूताओं की डिलीवरी के बाद ब्लड लॉस ज्यादा हो गया था। इसकी वजह से इनकी तबीयत बिगड़ी और हायर सेंटर रेफर किया गया।
इनमें से चार को आईसीयू में एडमिट किया गया था। इनमें से एक वेंटिलेटर पर है। जबकि तीन अब भी आईसीयू में एडमिट हैं। एक प्रसूता सामान्य वार्ड में एडमिट है। उन्होंने बताया कि इस इनमें ब्लड प्रेशर की भी शिकायत आई थी।
पांच प्रसूताएं अलग-अलग सेंटर से हुईं रेफर
प्रसूता सरोज को ओसियां से रेफर किया गया था। सरोज को कार्डिक प्रॉब्लम हुई थी। जिससे सिजेरियन डिलीवरी करने पड़ी। अभी सरोज वेंटिलेटर पर है। हालत में सुधार होने पर एमआरआई करवाई जाएगी।
प्रसूता रेखा को शुक्रवार को पाली के प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर किया गया था। उसे ब्लीडिंग और हेल्प सिंड्रोम की दिक्कत थी। अभी ऑक्सीजन पर है। ब्लडिंग ज्यादा होने पर शुक्रवार को एक बार उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, अब हटा दिया गया है।
प्रसूता पूजा को शेरगढ़ से उम्मेद हॉस्पिटल लाया गया था। ज्यादा ब्लडिंग थी। अभी आईसीयू में है।
रोशनी को नागौर से रेफर किया गया था। वह भी नागौर के प्राइवेट हॉस्पिटल से उम्मेद हॉस्पिटल रेफर हुई थी। उसे पहले से बीपी की समस्या थी। बीपी बढ़ गया था। इसके साथ ही बच्चा उल्टा हुआ था। अभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू में है।
प्रसूता बज्जू को जैतारण के प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर किया गया था। Wbc चढ़ाया गया है। प्लेटलेट्स कम है, इसके लिए हॉस्पिटल ने डोनर की व्यवस्था की जा रही है।
एक महीने में 13 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी
पिछले एक महीने में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 13 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इससे पहले 20 जून को भी पावटा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई थी।
इसके बाद इनमें से 2 को पहले मथुरादास माथुर हॉस्पिटल और फिर एम्स में रेफर किया गया था। जबकि 6 प्रसूताओं का इलाज पावटा के ही डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल में चला था। हालांकि इसके बाद इनकी तबीयत में सुधार हुआ और फिर सभी को छुट्टी दे दी गई थी। इस मामले में हुई ओटी, दवाई और प्रसूताओं की सभी जांच सामान्य आई थी।
गलत खून चढ़ाने से बिगड़ी थी प्रसूता की तबीयत
इससे पहले उम्मेद हॉस्पिटल में ही धापू नाम की एक प्रसूता को गलत खून चढ़ाने का मामला सामने आया था। इस मामले को भी अस्पताल प्रशासन ने दबाए रखा। धापू की 11 जुलाई को नॉर्मल डिलीवरी हुई थी।
लेकिन, खून की कमी के चलते उसे बावड़ी से उम्मेद हॉस्पिटल रेफर किया गया था। यहां उसे 11 जुलाई को ओ पॉजिटिव खून चढ़ाया गया।
लेकिन, एक नाम की दो प्रसूता होने से गफलत हो गई थी, जिससे उसे ओ पॉजिटिव की जगह बी पॉजिटिव ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया था।
इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और यूरिन बंद हो गया था। किडनी में इन्फेक्शन हो गया और उसे 13 जुलाई को महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उसका डायलिसिस चल रहा है और अभी वह आईसीयू में एडमिट है।
जांच कमेटी की रिपोर्ट में लापरवाही आई सामने
इस मामले को लेकर शुक्रवार को ही जांच कमेटी ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा को रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें बताया गया कि बिना क्रॉस चेक किए प्रसूता को गलत खून चढ़ाया गया था।
साथ में ये भी बताया गया कि इसमें रेजिडेंट डॉक्टर्स से लेकर लैब टेक्नीशियन और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही थी। इसे लेकर अब नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
….
ये खबर भी पढ़िए…
1. गलत ब्लड से यूरिन बंद हुआ,प्रसूता की किडनी में इन्फेक्शन:उम्मेद हॉस्पिटल में O+ की जगह B+ ब्लड चढ़ाया; परिजन बोले-खून चढ़ाते ही कंपकपी छूटने लगी
जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एक प्रसूता को गलत ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आया है। जोधपुर जिले के डावरा बावड़ी निवासी धापू भील (24) को सामान्य प्रसव के बाद एनीमिया व अन्य कारणों से उम्मेद अस्पताल रेफर किया गया था। (पढ़िए पूरी खबर)
2. भीलवाड़ा MGH से रेफर प्रसूता की उदयपुर में मौत:परिजन बोले- ऑपरेशन के समय पेट में गंदा पानी रहने से संक्रमण फैला, लापरवाही बरती
भीलवाड़ा से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर की गई 19 साल की ज्योति कुमारी की 13 जुलाई को उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
.
खबरें और भी हैं...
आज 10 जिलों में बारिश की संभावना: कोटा सहित 3 जिलों में झमाझम बरसात; 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून
0:46
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान में एक और जल जीवन मिशन जैसा घोटाला: अटल भू-जल योजना में काम हुआ नहीं, पेमेंट किया; सरकार ने चीफ इंजीनियर से जवाब मांगा
0:44
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
100 करोड़ के हॉस्पिटल का 'फ्रैक्चर' भी नहीं दिखा: जिला प्रमुख को क्यों गिफ्ट की 'चक्की'? सड़क के बीचोंबीच 'मास्टरपीस'1:25
कॉपी लिंक
शेयर
राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती: 12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे अप्लाई; जानें- कब से शुरू होंगे आवेदन