July 22, 2026

How To Make Iron Tawa Non Stick: लोहे के तवे पर चिपकता है डोसा या चीला? अपनाएं ये 5 देसी ट्रिक्स, पुराना तवा भी बन जाएगा नॉन-स्टिक

How To Make Iron Tawa Non Stick: घर पर डोसा या चीला बनाते समय क्या वो लोहे के तवे पर चिपक कर टूट जाता है? नया और महंगा नॉन-स्टिक तवा खरीदने के बजाय घर में मौजूद साधारण लोहे के तवे को ही कुछ आसान देसी ट्रिक्स की मदद से नॉन-स्टिक बना सकते हैं. नमक से सफाई और सही सीजनिंग जैसी इन 5 असरदार टिप्स से आपके ₹2000 भी बचेंगे और तवे पर खाना भी नहीं चिपकेगा.

X

लोहे के तवे को नॉन-स्टिक बनाने के लिए नमक से तवे की सफाई करना जरूरी है. (Photo: ITG)

लोहे के तवे को नॉन-स्टिक बनाने के लिए नमक से तवे की सफाई करना जरूरी है. (Photo: ITG)

आजकल लोग घर पर ही डोसा, चीले बनाना बहुत पसंद करते हैं. लेकिन जैसे ही लोग घर पर इस्तेमाल होने वाले लोहे के तवे पर डोसा या चीला बनाने जाते हैं, तो वो चिपक जाते हैं. इसकी वजह से पूरी मेहनत खराब हो जाती है और खाने का मन भी मर सा जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग नया नॉन-स्टिक तवा खरीदने का सोचते हैं. अगर आप भी नया नॉन-स्टिक तवा खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप जान लीजिए कि इसकी जरूरत नहीं है.

जी हां, आप घर में मौजूद साधारण से लोहे के तवे को ही कुछ आसान देसी ट्रिक्स की मदद से नॉन-स्टिक जैसा बना सकते हैं.  इन देसी तरीकों को अपनाने से न सिर्फ खाना तवे पर चिपकेगा नहीं, बल्कि रोटी, पराठा और डोसा भी आसानी से बनेंगे. इसके साथ ही आपके नॉन-स्टिक तवा खरीदने के 1500-2000 रुपये भी बच जाएंगे. आइए जानते हैं 5 आसान और असरदार ट्रिक्स, जो आपके पुराने लोहे के तवे को भी नॉन-स्टिक जैसा बना देंगी.

सबसे पहले तवे को अच्छी तरह साफ करें 
अगर तवा नया है या काफी समय से समय इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो सबसे  पहले असे अच्छी तरह साफ कर लें. तवे पर मौजूद धूल, गंदगी या पुरानी लेयर खाना चिपकने की वजह बन सकती है. ऐसे में पहले तवे को गर्म पानी से धोएं और पूरी तरह सुखा लें.

तेल लगाकर करें सीजनिंग
लोहे के तवे को नॉन-स्टिक बनाने के लिए सीजनिंग सबसे जरूरी मानी जाती है. इसके लिए तवे पर तेल की एक पतली लेयर लगाएं और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल हल्का धुआं छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें. तवा ठंडा होने के बाद इस प्रोसेस को 2-3 बार रिपीट करें. इससे तवे पर एक नेचुरल लेयर बन जाती है, जो खाना चिपकने नहीं देती है.  

सम्बंधित ख़बरें

खाना बनाने से पहले तवा गर्म करें 
कई लोग तवा ठीक से गर्म होने से पहले ही रोटी या डोसे का बैटर डाल देते हैं. ऐसा करने पर खाना चिपक सकता है. इसलिए तवे को पहले अच्छी तरह गर्म होने दें और फिर उस पर खाना बनाना शुरू करें.

नमक से करें सफाई 
अगर तवे पर जले हुए खाने के निशान या पुरानी लेयर जम गई है, तो मोटे नमक की मदद लें. हल्का गर्म तवा लेकर उस पर नमक डालें और कपड़े या पेपर या टॉवेल से रगड़े. इससे तवा साफ होगा और उसकी सतह पहले से चिकनी हो जाएगी. 

धोने के बाद तेल लगाना न भूलें 
हर बार तवा धोने के बाद उसे अच्छी तरह सुखाएं और उस पर थोड़ा तेल लगा दें. इससे तवे पर जंग नहीं लगेगा और उसकी सीजनिंग भी बनी रहेगी. साथ ही तवा लंबे समय तक अच्छी हालत में रहेगा.

अगर लोहे के तवे की ढंग से देखभाल की जाए तो ये सालों तक सही रहता है. अगर आप रेगुलरली उसकी सीजनिंग करते हैं और इस्तेमाल के बाद थोड़ी देखभाल करते हैं, तो यही साधारण तवा नॉन-स्टिक पैन की तरह काम करने लगेगा. इससे खाना बनाना आसान होगा और रोटी, पराठा या डोसा चिपकने की परेशानी भी कम हो जाएगी.

---- समाप्त ----

Live TV

aaj tak epaper in hindi