July 20, 2026

अजवाइन और काला नमक का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानें पीने का सही तरीका

Published: Monday, July 20, 2026, 18:41 [IST]

Ajwain And Black Salt Water Benefits In Hindi: अजवाइन और काला नमक का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। ये दोनों ही पाचन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। गैस से लेकर कब्ज से की परेशानी को दूर करने के लिए अजवाइन और काला नमक के मिश्रण का प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेद में अजवाइन और काला नमक का मिश्रण शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इन दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। अजवाइन और काला नमक में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-स्पास्मोडिक गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में मदद करते हैं। ऐसे में, नियमित रूप से अजवाइन और काला नमक का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। तो आइए, जानते हैं अजवाइन और काला नमक का पानी पीने के फायदों (Ajwain Aur Kala Namak Ka Pani Peene Ke Fayde) के बारे में विस्तार से -

Ajwain And Black Salt Water Benefits
फोटो क्रेडिट: Chat GPT

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

अजवाइन और काला नमक का पानी पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

वजन घटाने में मददगार

अजवाइन और काला नमक के पानी का सेवन करने करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से बर्न होता है। इससे शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

अजवाइन और काला नमक का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इस मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाए

अजवाइन और काला नमक का एक साथ सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

सांस संबंधी समस्याओं से राहत दिलाए

सांस संबंधी परेशानी को कम करने के लिए अजवाइन और काला नमक का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे फेफड़ों की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही, इसमें एंटी-वायरसल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे फेफड़ों के संक्रमण को भी कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

अजवाइन और काला नमक का सेवन कैसे करें?

अजवाइन और काला नमक का पानी बनाने के लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच अजवाइन में चुटकीभर काला नमक मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Story first published: Monday, July 20, 2026, 18:41 [IST]