July 18, 2026

योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं: परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे; गाजियाबाद में अपनी बहन के घर भी गए - Ghaziabad News

सीएम योगी ने शनिवार को गाजियाबाद में ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात की। योगी ने PWD गेस्ट हाउस में करीब आधे घंटे तक ललिता के परिवार से बात की। कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।

.

उन्होंने परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद, पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने का ऐलान किया। पुलिस अफसरों से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।

इससे पहले, पूर्व आईपीएस और मंत्री असीम अरुण सुबह साढ़े 9 बजे ललिता गौतम के परिवार को मेरठ से लेकर गाजियाबाद पहुंचे। मेरठ में बीए की दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या हुई थी। शव 17 मई को गन्ने के खेत में मिला था।

पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने 8 जुलाई को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था। SSP अविनाश पांडेय ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को थप्पड़ मारे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद मामला ने तूल पकड़ लिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर ने परिवार से मुलाकात की थी।

इससे पहले, शुक्रवार रात 9 बजे योगी गाजियाबाद के मुरादनगर में अपनी रिश्ते की बहन पुष्पा चौधरी के घर पहुंचे। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमजीआई घरौंदा सोसाइटी में योगी के पहुंचते ही लोग फ्लैट से बाहर निकल आए। ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाने लगे। योगी 45 मिनट तक बहन के घर पर रुके। हाल-चाल पूछा। बाद में बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई।

योगी ने मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। न्याय का भरोसा दिलाया।

योगी ने मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। न्याय का भरोसा दिलाया।

योगी ने पीड़ित परिवार से क्या कहा…

  • योगी ने ललिता गौतम हत्याकांड पर दुख जताया। परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि दोषी पर कड़ा एक्शन होगा। कठोर सजा दिलाई जाएगी। न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
  • योगी ने लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। पीड़ित परिवार को आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड सहित सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।
सीएम योगी ने गाजियाबाद में दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत से मुलाकात की।

सीएम योगी ने गाजियाबाद में दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत से मुलाकात की।

अखिलेश और चंद्रशेखर ने भी की थी पीड़ित परिवार से मुलाकात

अखिलेश यादव ने 6 दिन पहले शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। अखिलेश ने दिल्ली में सरकारी आवास पर 1 घंटे 15 मिनट तक ललिता के परिवार से बंद कमरे में बात की थी। उन्हें 2 लाख रुपए का चेक सौंपा था। अखिलेश ने परिवार को फोन कर दिल्ली मिलने के लिए बुलाया। कैराना सांसद इकरा हसन माता-पिता और भाई को लेकर दिल्ली पहुंचीं। अखिलेश ने ललिता के पिता से कहा था- बेटी को न्याय मिलेगा। सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ललिता गौतम के परिवार से दिल्ली में मुलाकात की थी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ललिता गौतम के परिवार से दिल्ली में मुलाकात की थी।

इससे पहले, 10 जुलाई को सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ में ललिता के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने सांसद ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा- न्याय नहीं मिला तो लखनऊ में आंदोलन करेंगे और लोकसभा में भी मामला उठाएंगे।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को मेरठ में ललिता के परिजनों से मुलाकात की थी।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को मेरठ में ललिता के परिजनों से मुलाकात की थी।

अब जानिए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के बारे में…

  • टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए थर्ड ईयर की छात्रा ललिता गौतम 15 मई को परीक्षा देने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। घरवालों ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज करा दी। 17 मई को रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव के गन्ने के खेत में ललिता का शव मिला। इसके बाद घरवालों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
  • पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर 3 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया था कि 3 साल से उसकी ललिता से दोस्ती थी। उसे ललिता के किसी दूसरे युवक से बात करने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
  • इसी रंजिश में अंकुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ललिता की हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। सूचना पर SSP अविनाश पांडेय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को थप्पड़ मारे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
SSP अविनाश पांडेय ने बुधवार को पुलिस वैन में घुसकर प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाए थे।

SSP अविनाश पांडेय ने बुधवार को पुलिस वैन में घुसकर प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाए थे।

गाजियाबाद में रात्रि-विश्राम के लिए रुके थे CM

योगी पश्चिम यूपी के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को शामली और बिजनौर के दौरे के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे गाजियाबाद पहुंचे थे। मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में 868 करोड़ के 90 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास किया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण किया था।

इसके बाद कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत करने का निर्देश दिया। इसके बाद योगी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि-विश्राम किया। उन्होंने सादा भोजन किया। उन्हें खाने में लौकी-चने की दाल, रोटी, चावल के साथ केले, लौकी और तोरई की सब्जी परोसी गई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहन के घर से निकलते समय बच्चों के साथ फोटो खिंचाई।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहन के घर से निकलते समय बच्चों के साथ फोटो खिंचाई।

---------------------------

ये खबर भी पढ़ें-

लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी:चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात

मेरठ में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में बीच सड़क 24 साल की लड़की को गोली मार दी। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी ने सहेली के साथ लड़की को रोका। उससे पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…