Monsoon Session 2026: मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इसमें कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी. इसमें कौन से बिल पेश हो सकते हैं. रिपोर्ट में इनके नाम सामने आए हैं.
Monsoon Session 2026: मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इसमें कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी. इसमें कौन से बिल पेश हो सकते हैं. रिपोर्ट में इनके नाम सामने आए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/17/monsoon-session-2026-2026-07-17-09-10-15.jpg)
Monsoon Session 2026
Monsoon Session 2026: संसद में 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, जो 13 अगस्त 2026 तक चलेगा. करीब चार सप्ताह तक चलने वाले इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी. साथ ही, विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार बहस और तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है. इसमें कौन से बिल पेश हो सकते हैं, इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है.
ANI की रिपोर्ट के अनुसार,18वीं लोकसभा के आठवें सत्र में सरकार पांच नए बिलों पर विचार कर सकती है. इसमें इनकम-टैक्स (संशोधन) बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए), सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए), जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल, 2026 और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) बिल, 2026 बिल शामिल है.
The five new bills that the government is likely to take up during the Eighth Session of Eighteenth Lok Sabha:
1. The Income-tax (Amendment) Bill, 2026. (To replace an Ordinance)
— ANI (@ANI) July 17, 2026
2. The Supreme Court (Number of Judges) Amendment Bill, 2026 (To replace an Ordinance)
3. The… pic.twitter.com/8zfyTdGGXR
दो पुराने बिलों पर चर्चा
रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार दो पुराने बिलों पर भी विचार करेगी. विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन बिल, 2026, जिसे 25 मार्च, 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था. इसके अलावा विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, 2025, जिसे 15 दिसंबर, 2025 को लोकसभा में पेश किया गया था और एक संयुक्त समिति को भेजा गया था. अब इन दोनों बिलों पर फिर चर्चा होगी.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या होता है मानसून सत्र? बाकी सेशन से कैसे होता है अलग
ये 5 नए बिल हो सकते हैं पेश
1. इनकम-टैक्स (संशोधन) बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए)
2. सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 (एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए)
3. जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026
4. राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल, 2026
5. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) बिल, 2026
सत्ता और विपक्ष ने शुरू की तैयारियां
मानसून सत्र से पहले दिल्ली का सियासी माहौल गर्म हो गया है. सरकार और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं. एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर संसद में सरकार के एजेंडे और प्रमुख विधेयकों पर चर्चा की, वहीं दूसरी ओर सोनिया गांधी के आवास पर हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर परिसीमन (Delimitation) विधेयक लाया गया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा.