July 16, 2026

'आमिर खान को जो टपकाएगा, उसे 5 करोड़ दूंगा', कौन हैं ऑफर देने वाले जगद्‌गुरु परमहंस आचार्य? किस बात से गुस्सा?

Time Published: Thursday, July 16, 2026, 18:20 [IST]

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और ज्यादा गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के 'लव जिहाद' वाले बयान के बाद अब तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने भी बेहद विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने न सिर्फ राणे के बयान का समर्थन किया है बल्कि आमिर खान को लेकर ऐसी घोषणा कर दी है, जिसने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है।

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मचा हंगामा
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने जब से आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवादित बयान दिया है, तब से सोशल मीडिया पर इस टॉपिक को लेकर चर्चा बढ़ गई है। इस बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कहा है कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब इसी बात पर तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने विवादित बयान दे दिया है।

Aamir Khan

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर खान पर की तीखी टिप्पणी

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने नितेश राणे के बयान का सपोर्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने सुपरस्टार आमिर खान को मारने वाले को 5 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा है- जिस तरह से आमिर खान ने 3 शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं। 62 की उम्र में जब मरने का समय है तो वह सिर्फ 'लव जिहाद' का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नितेश राणे ने जो कहा है वो कोई आरोप नहीं बल्कि हकीकत है। ऐसे लोगों को जहां कहीं मिले मार देना चाहिए।

'जो आमिर खान को टपकाएगा उसके परिवार को 5 करोड़ दूंगा'

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा- ये समाज के इतने बड़े अपराधी हैं कि आपस में सौहार्द बिगाड़ने के लिए और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह से षड्यंत्र कर रहे हैं। मैं 5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं, जो भी आमिर खान को किसी भी तरह से टपका देगा, उसका जो भी कानूनी खर्चा होगा वो हम देंगे और 5 करोड़ रुपये उसके परिवार को देंगे। इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं, अगर ऐसे 100 से 200 लोगों को टपका दिया जाय तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

'हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने वाले को जिंदा छोड़ना गलत है'

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर ने ये भी कहा कि ये बहुत की निंदनीय है। इस्लाम में बुत परस्ती हराम है। हमारे देवी-देवताओं की पूजा जिस मजहब में हराम है तो हमारे धर्म की बेटी कैसे ले सकते हैं, जो भी हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने वाले ऐसे लोग हैं, इनको जिंदा छोड़ना ही गलत है, इनको कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए। मैं खुलकर कह रहा हूं कि जिस दिन आमिर खान को कोई टपका देगा, उस दिन 5 करोड़ रुपया उसके घर पर पहुंच जाएगा।

कौन हैं जगद्गुरु परमहंस आचार्य?

-जगद्गुरु परमहंस आचार्य अयोध्या की प्रसिद्ध 'तपस्वी छावनी' के पीठाधीश्वर और एक प्रमुख हिंदू संत हैं। वह अपने विवादित बयानों, हिंदू राष्ट्र की वकालत और विभिन्न विवादास्पद घोषणाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। भगवा वस्त्र, लंबी जटाएं और गले में बड़ी रुद्राक्ष की माला उनकी पहचान है। वह मूल रूप से बिहार या मध्य प्रदेश (सीधी जिला) के रहने वाले बताए जाते हैं और बहुत छोटी उम्र में अयोध्या आ गए थे।

-सितंबर 2023 में, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में, उन्होंने मंत्री का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। इसके अलावा शाहरुख खान को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान दिया था।