Sat, 19 Sep 2026 11:36 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:36 AM IST
सार
Morning Yoga Stretches: अगर आपकी कमर में सामान्य स्टिफनेस रहती है, तो दिन की शुरुआत कुछ योगा स्ट्रेच करना एक आसान रूटीन हो सकता है। कैट-काऊ स्ट्रेच, बालासन, घुटनों से सीने तक स्ट्रेच, स्पाइनल ट्विस्ट और पेल्विक टिल्ट जैसे मूवमेंट शरीर को धीरे-धीरे स्ट्रेच करने पर केंद्रित होते हैं।
Waist Stiffness Yoga Tips: सुबह उठने के बाद कमर में जकड़न या शरीर को थोड़ा भारी महसूस करना कई लोगों के लिए आम अनुभव हो सकता है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने, कम शारीरिक गतिविधि या गलत पोश्चर जैसी रोजमर्रा की आदतें शरीर के लचीलेपन और कंफर्ट को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में सुबह की हल्की स्ट्रेचिंग रूटीन शरीर को धीरे-धीरे सक्रिय करने में मदद कर सकती है।
अगर आपकी कमर में सामान्य स्टिफनेस रहती है, तो दिन की शुरुआत कुछ योगा स्ट्रेच करना एक आसान रूटीन हो सकता है। कैट-काऊ स्ट्रेच, बालासन, घुटनों से सीने तक स्ट्रेच, स्पाइनल ट्विस्ट और पेल्विक टिल्ट जैसे मूवमेंट शरीर को धीरे-धीरे स्ट्रेच करने पर केंद्रित होते हैं।
हालांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। किसी भी स्ट्रेच को आरामदायक सीमा में ही करें और तेज दर्द, सुन्नपन, कमजोरी या दर्द के पैरों तक जाने जैसी समस्या होने पर व्यायाम रोककर मेडिकल सलाह लेना बेहतर है। यहां बताएं जा रहे योगासन को सुबह धीरे धीरे और कंट्रोल तरीके से किया जा सकता है।
कंधे का दर्द (मार्जरीआसन) - फोटो : Adobe Stock
कैट काऊ स्ट्रेच
इसे मार्जर्यासन-बिटिलासन कहा जाता है। चारों हाथ-पैरों के बल आएं। सांस लेते हुए रीढ़ को हल्का नीचे और छाती को आगे की ओर खोलें। सांस छोड़ते हुए पीठ को धीरे-धीरे गोल करें। यह क्रिया स्पाइन की गतिशीलता के लिए किया जाता है।
बालासन - फोटो : AI
बालासन
जमीन पर पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें। पेट को हल्का सक्रिय करते हुए लोअर बैक को धीरे से जमीन की ओर झुकाएं।
घुटनों के बल बैठकर शरीर को आगे की ओर झुकाएं और हाथों को सामने फैलाएं। जितना आरामदायक लगे उतना ही स्ट्रेच करें। सांस सामान्य रखें और शरीर को रिलैक्स करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेल्विक टिल्ट का अभ्यास - फोटो : Ai
पेल्विक टिल्ट
पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें। पेट को हल्का सक्रिय करते हुए लोअर बैक को धीरे से फ्लोर की ओर प्रेस करें और फिर आराम दें।
विज्ञापन
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik
अर्ध पवनमुक्तासन
पीठ के बल लेटें और एक घुटने को धीरे से छाती की ओर लाएं। कुछ सेकंड आरामदायक स्थिति में रुकें और फिर पैर बदलें। खिंचाव को जबरदस्ती न बढ़ाएं।