Aug 28, 2026 04:18 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, देहरादून

नेपाल की तबाही में 538 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस बीच देश में बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मौसम के बदलते ट्रेंड की वजह से 5 झीलें आपदा के लिहाज बेहद संवेदनशील होती जा रही है।

भारत में 5 ग्लेशियर झीलें अति संवेदनशील हैं, नेपाल जैसी तबाही का डर
नेपाल में मची बाढ़ की तबाही ने 538 से अधिक जिंदगियां लील ली हैं। 1500 लोग अब भी लापता हैं, इनमें 290 भारतीय नागरिक हैं। जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पहुंचे करीब 200 लोग तिब्बत में फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। इस भीषण जलप्रलय ने देश की ग्लेशियर झीलों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। इनमें से हिमालयी क्षेत्र पर 5 झीलें आपदा के लिहाज से बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। इन्हें अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
देश की संवेदनशील झीलों की लिस्ट में उत्तराखंड की 13 झील शामिल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए ने वर्ष 2024 में देश भर में करीब 200 ग्लेशियर झीलों की सूची जारी थी। ये वो झीले हैं जिन्हें संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी का माना गया है।
कहां हैं ये 5 ग्लेशियर झीलें
अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल पांच झीलें उत्तराखंड में हैं। इनमें से चार झील नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले में है। जबकि एक वसुधारा ग्लेशियर झील चमोली में हैं। उत्तराखंड के सचिव-आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनेाद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य की सभी ग्लेशियर झीलों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। फिलहाल चिंता जैसी स्थिति नहीं है। प्राथमिक सर्वेक्षण के आधार पर झीलों की निगरानी और वहां सुरक्षा के उपायों को मजबूत किया जाएगा।
मौसम के बदलते ट्रेंड से खतरनाक हो रहीं झीलें
विशेषज्ञों के अनुसार मौसम के बदलते ट्रेंड की वजह से देश भर में ग्लेशियर झील आपदा के लिहाज संवेदनशील होती जा रही है। भूस्खलन अथवा हिमस्खलन की वजह से इन झीलों के फटने का खतरा बढ़ जाता है। जो कि बाढ़ के रूप में सामने आता है। केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्यों को ग्लेशियर झीलों की भी विशेष निगरानी करने को कहा है। ताकि भविष्य में सुरक्षा के मजबूत उपाय किए जा सकें।
तीन झीलों का प्राथमिक सर्वेक्षण पूरा
दो साल में राज्य की संवेदनशील झीलों में से तीन का प्राथमिक वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा हो पाया है। गुरुवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनेाद कुमार सुमन ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि प्रथम चरण में चमोली की वसुधारा ग्लेशियर झील का सर्वेक्षण किया गया था। उसके बाद पिथौरागढ़ की दो ग्लेशियर झीलों भी सर्वे कर लिया गया है। बाकी दो झील का मई में सर्वेक्षण किया जाना तय था, लेकिन झीलों के जमे होने की वजह से इसे टालना पड़ा है। कोशिश की जा रही है बर्फ पिघलने पर सितंबर में इनका सर्वेक्षण भी करा लिया जाए।
कंट्रोल रूम स्थापित
विदेश मंत्रालय में 24 घंटे संचालित एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इससे प्रभावित लोगों के परिजनों को सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नियंत्रण कक्ष का नंबर -01123088718 तथा 23089719 है। जबकि वाट्स ऐप मोबाइल नंबर 9968291988 है।
नेपाल बोला, बचाव दल की जरूरत नहीं
नेपाल में आई बाढ़ के बाद भारत सहित कई देशों ने आपदा से निपटने के लिए राहत और बचाव दल भेजने की पेशकश की थी। इस पर नेपाल सरकार ने कहा कि उसे बचाव दल की जरूरत नहीं है हम इससे निपटेन में सक्षम है। अधिकारियों का कहना है कि पुनर्निर्माण के चरण में अतिरिक्त आर्थिक सहायता और दूसरी तरह की मदद मांगी जाएगी।
लेखक के बारे में
Gaurav Kala
गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
See Less