September 27, 2026

गेतलसूद डैम के 5 फाटक खोले: झारखंड में मानसून का अब तक का कोटा पूरा, रांची में 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश - Ranchi News

रांची30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भादो के अंतिम चार दिनों में हुई झमाझम बारिश से झारखंड में मानसून का कोटा पूरा हो गया। मंगलवार तक राज्य में कुल 970 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से आठ प्रतिशत कम थी। इसके बाद शनिवार तक 999.7 एमएम के मुकाबले 991.3 एमएम बारिश हो गई, जो सामान्य से महज एक प्रतिशत कम है। हालांकि एक प्रतिशत कम-ज्यादा को सामान्य बारिश ही माना जाता है।

पिछले पांच सालों में यह तीसरी बार है, जब मानसून में सामान्य बारिश हुई है। पिछले साल 1022 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा थी। इससे पहले 2024 में 1008 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से एक प्रतिशत कम थी।दरअसल बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई। इससे रांची-जमशेदपुर सहित कई जिलों में नदियां और डैम खतरे के निशान पर पहुंच गए। रांची में गेतलसूद डैम के पांच फाटक खोले गए।

प. ​सिंहभूम में 49%ज्यादा बारिश

जिलाबारिश हुई (mm)होनी चाहिए (mm)कम / ज्यादा
बोकारो849.7886.2-4%
चतरा590.2923.2-36%
देवघर698.5962.3-27%
धनबाद1079.91044.7+3%
दुमका999.21028.6-3%
पू. सिंहभूम1221.61075.8+14%
गढ़वा693.4894.3-22%
गिरिडीह797.4942.4-15%
गोड्डा803.6877.9-8%
गुमला775.91039.9-25%
हजारीबाग826.61029.9-20%
जामताड़ा1057.41035.2+2%
खूंटी1126.81093.2+3%
कोडरमा681.9865.7-21%
लातेहार1155.31003.4+15%
लोहरदगा1038.6965.6+8%
पाकुड़584.61177.5-50%
पलामू680.5833.1-18%
रामगढ़1025.71004.9+2%
रांची1203.01013.9+19%
साहिबगंज758.41156.0-34%
सरायकेला1220.9989.7+23%
सिमडेगा1301.41272.2+2%
प. सिंहभूम1468.1985.8+49%

नोट- मौसम विभाग 1 जून से 30 सितंबर तक होने वाली बारिश को ही मानसून की बारिश मानता है।

आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

27 सितंबर : पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि रांची में मौसम साफ होने की संभावना है। 28-29 सितंबर : आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का दायरा काफी सीमित रहेगा। कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गर्जन हो सकती है। {अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। धूप निकलेगी, जिससे जलजमाव वाले क्षेत्र को राहत मिलेगी।

.